मुंबई : फिल्म बॉजीराव मस्तानी और वर्ल्ड टीवी शो क्वांटिकों में अपने अभिनय से तो प्रियंका चोपड़ा चर्चा में है ही लेकिन पिछले दिनों बॉलीवुड के एक अवार्ड समारोह में उन्होंने सनी लियोनी के सामने एक ऐसा बयान दे दिया जिसे सुनकर कुछ देर के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और पोर्नस्टार की छवि रखने वाली लियोनी भी हैरान रह गई। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोन पर कमेंट करने के साथ ही हंस पड़ी थी और सनी लियोनी के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाने के साथ ही बेहद गर्मजोशी से मिली और उनको गले भी लगाया। प्रियंका के इस व्यवहार के बाद सनी लियोनी के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई वहीं इस बात के भी कयास लगाए जाने लगे कि बॉलीवुड अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने अपना बयान सनी लियोनी के लिए कहा है या उनका इसारा किसी और के लिए था।

जब सनी लियोनी को देख बोली प्रियंका : “ अब इसके साथ तो फोटो मत लो यार ”
आइए हम पूरा मामला बताते है कि आखिर प्रियंका ने क्या और किससे से कहा। दरअसल स्टॉर गिल्ड अवार्ड समारोह पर रेड कॉरपेट पर सनी लियोनी और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ एंट्री की, वहां पर उपस्थित तमाम बॉलीवुड के फोटोग्राफर्स ने दोनों अभिनेत्रियों को एक साथ पोज देने के लिए अनुरोध किया,फिर क्या था ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने तपाक से कहा “ अब इसके साथ तो फोटो मत लो यार “ । हालांकि अपने इस बयान के बाद वह हंस पड़ी और सनी लियोनी के साथ पोज भी दिया। हालांकि कुछ देर के लिए सनी लियोनी जरूर हैरान हो गई थी।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें