1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हम बॉलीवुड में बिगड़ गए : सुष्मिता सेन

हम बॉलीवुड में बिगड़ गए : सुष्मिता सेन

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 07:35 pm IST,  Updated : Apr 30, 2015 07:37 pm IST

कोलकाता: अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पहली बांग्ला फिल्म 'निर्बाक' में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेजगत में कलाकार 'बिगड़' गए हैं। सुष्मिता ने यहां बुधवार को फिल्म के

हम बॉलीवुड में बिगड़...- India TV Hindi
हम बॉलीवुड में बिगड़ गए : सुष्मिता सेन

कोलकाता: अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पहली बांग्ला फिल्म 'निर्बाक' में प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेजगत में कलाकार 'बिगड़' गए हैं। सुष्मिता ने यहां बुधवार को फिल्म के प्रचार के दौरान अपने सह-कलाकारों के बारे में कहा, "न केवल पूर्व (बांग्ला सिनेमा) के बल्कि भारत के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के साथ काम करना सम्मान की बात है..मुझे कहना होगा कि हम बॉलीवुड में बिगड़ गए हैं।"

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में हम अच्छे दिखते हैं और इतने से ही हमारा काम हो जाता है, लेकिन क्षेत्रीय सिनेमा में ऐसा नहीं है। बालीवुड की चमकधमक के बाद आप ढेर सारे ऐसे कलाकारों के साथ काम करते हैं, जो न केवल अपने किरदार की रूह में उतर जाते हैं, बल्कि सैकड़ों फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद अभी भी किरदार को मूर्त रूप देते हैं। वे किसी भी किरदार में ढल सकते हैं। वे मिट्टी के लोंदे की तरह हैं, जिसे कोई भी रूप दिया जा सकता है।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी निर्देशित 'निर्बाक' (नि:शब्द) में जीशू सेनगुप्ता, अभिनेता-निर्देशक अंजान दत्त व ऋत्विक चक्रबर्ती हैं। 22 दिनों में फिल्माई गई यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन