1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने पाइरेसी को बताया चोरी के समान

तापसी पन्नू ने पाइरेसी को बताया चोरी के समान

 Published : Jul 18, 2016 09:40 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 09:41 am IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। फिलहाल वह प्रकाश राज की बतौर निर्देशक पहली हिंदी फिल्म 'तड़का' में नजर आने वाली हैं। तापसी पन्नू का कहना है कि लोगों को फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कद्र करनी चाहिए।

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। फिलहाल वह प्रकाश राज की बतौर निर्देशक पहली हिंदी फिल्म 'तड़का' में नजर आने वाली हैं।  तापसी पन्नू का कहना है कि लोगों को फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कद्र करनी चाहिए। उनका कहना है कि फिल्म की पाइरेसी किसी की संपत्ति की अवैध चोरी के समान है। फिल्म में तापसी के साथ नाना पाटेकर और अली फजल भी हैं।

इसे भी पढ़े:- तापसी ने कहा, बॉलीवुड में है कड़ा संघर्ष

बॉलीवुड की हॉट अदाकार तापसी पन्‍नू जानिए आखिर क्‍यों रहती हैं टेंशन में ?

'तड़का' के सेट पर तापसी और अली को दो जुनियर आर्टिस्ट 'सुल्तान' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की पाइरेटिड फिल्म देखती नजर आईं। दोनों कलाकारों ने बाद में उन लड़कियों को समझाया कि फिल्म को रिलीज करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने दोनों से पाइरेटिड फिल्में न देखने का आग्रह भी किया।

तापसी ने एक बयान में कहा, "यह देखकर बेहद दुख हुआ कि कुछ लोग फिल्म निर्माण में लगने वाली मेहनत और तकलीफ की कीमत नहीं समझते। काश मैं उन्हें फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से और फिल्म रिलीज करने में होने वाली तकलीफों से गुजरने से मजबूर कर पाती, ताकि वे जान पाते कि वे कितना बड़ा अपराध कर रहे हैं।"

तापसी ने कहा, "यह किसी की संपत्ति की अवैध चोरी के समान है। मैं उम्मीद करती हूं कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।" तापसी और अली ने दोनों लड़कियों को रुपये भी दिए, ताकि वे स्मार्टफोन पर फिल्में देखने की जगह इन्हें थिएटर में देख सकें।

दूसरी तरफ तापसी की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘पिंक’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन