1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उमराव जान' से प्रेरित मेघना का नया किरदार

'उमराव जान' से प्रेरित मेघना का नया किरदार

 Published : Aug 05, 2016 11:24 am IST,  Updated : Aug 05, 2016 11:24 am IST

अभिनेत्री मेघना नायडू एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। मेघना नायडू टीवी सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' में हनान के रूप में नजर आने वाली हैं।

meghna naidu- India TV Hindi
meghna naidu

मुंबई:- अभिनेत्री मेघना नायडू एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। मेघना नायडू टीवी सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' में हनान के रूप में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इसमें उनकी भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रेखा के 'उमराव जान' से प्रेरित है। उन्होंने एक बयान में कहा, "इसकी कहानी और महत्वपूर्ण भूमिका के कारण मैंने इस धारावाहिक को चुना। यह टीवी पर दिखने वाले बाकी धारावाहिकों से बिल्कुल अलग है।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "मुझे जब हनान की भूमिका सुनाई गई, उसी क्षण मैं इसके लिए तैयार हो गई। इस धारावाहिक में हनान का लुक और व्यवहार रेखा की 'उमराव जान' से प्रेरित है। मैं हनान की भूमिका के लिए बेहद उत्साहित हूं।" धारावाहिक में उनका किरदार अगले सप्ताह से प्रदर्शित होगा। जिसमें उन्हें परवेज (शावर अली) से प्यार हो जाता है। जो मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जीनत (उर्वशी शर्मा) के रिश्ते के लिए वह खतरा बन जाती हैं।

मेघना ने कहा, "पहली बार मैं इस तरह की भूमिका निभा रही हूं, जो साधारण और महत्वपूर्ण किरदार है।" हनान एक कामुक और मिलनसार महिला है। वह किसी का बुरा नहीं चाहती, लेकिन लोग उससे नाराज हो जाते हैं। इस भूमिका के तैयारी के बारे में मेघना ने कहा, "मैंने इसके लिए भाषा, चाल-चलन, बोलने के अंदाज इत्यादि पर काफी मेहनत कर रही हूं।" इसे अच्छे से समझने के लिए कई बार 'उमराव जान' देखी। यह धारावाहिक जी टीवी पर प्रसारित होती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन