1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा, इस तरह बनाते हैं अपने हर किरदार को खास

मनोज बाजपेयी ने किया खुलासा, इस तरह बनाते हैं अपने हर किरदार को खास

 Published : Apr 05, 2017 11:19 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 11:19 am IST

मनोज बाजपेयी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया। वैसे मनोज ने अब तक के अपने फिल्म करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म में उनका जो भी किरदार हो वह अपनी अलग छाप छोड़नें में...

Manoj Bajpayee- India TV Hindi
Manoj Bajpayee

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में शानदार अभिनय करते हुए देखा गया। वैसे मनोज ने अब तक के अपने फिल्म करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म में उनका जो भी किरदार हो वह अपनी अलग छाप छोड़नें में हमेशा ही कामयाब हुए हैं। चाहे 'सत्या' के गैंगस्टर भीखू म्हात्रे का किरदार हो या 'जुबैदा' में प्रिंस का, 'अलीगढ़' में प्रोफेसर का या 'राजनीति' में तेज-तर्रार नेता का, 20 साल से भी अधिक लंबे करियर में अपने हर किरदार को उत्कृष्टता से निभाने और उनके जरिए बेहद सहजता से अपनी छाप छोड़ने वाले मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'नाम शबाना' को लेकर चर्चा में हैं। यह साल 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल है।

मनोज का कहना है कि वह किसी भी फिल्म की पटकथा को एक दर्शक की नजर से देखते-परखते और चुनते हैं। फिल्म में मनोज एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख और शीर्षक किरदार शबाना को खोजने वाले अधिकारी की भूमिका में हैं। अपने हर किरदार की तरह मनोज ने अपने इस किरदार को भी बखूबी निभाया है। अपने किरदारों को चुनते हुए वह किस चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, यह पूछने पर उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं एक अभिनेता हूं। मुझे जो भी प्रस्ताव मिलते हैं, उनकी पटकथा को मैं एक दर्शक के तौर पर पढ़ता हूं और अगर दर्शक के तौर पर मुझे पटकथा में कछ नया और अनूठा लगता है, तभी मैं उसे चुनता हूं।"

'नाम शबाना' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और फिल्म ने इस सप्ताह रिलीज हुई मध्यम बजट की अन्य फिल्मों से बाजी मार ली है। फिल्म ने साप्ताहांत में करीब 19 करोड़ रुपये बटोरें। फिल्म के प्रदर्शन के बारे में मनोज ने कहा कि इस फिल्म से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं, फिल्म अच्छी चल रही है और अच्छा कर रही है। उम्मीद है कि आगे भी बेहतर करेगी।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन