1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वेलकम टू कराची' का ट्रेलर जारी

'वेलकम टू कराची' का ट्रेलर जारी

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2015 11:31 am IST,  Updated : Apr 14, 2015 11:33 am IST

मुंबई: अरशद वारसी अभिनीत 'वेलकम टू कराची' फिल्म का यहां सोमवार को ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। अरशद ने कहा, "यह बहुत अलग फिल्म है। हर फिल्म

- India TV Hindi

मुंबई: अरशद वारसी अभिनीत 'वेलकम टू कराची' फिल्म का यहां सोमवार को ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। अरशद ने कहा, "यह बहुत अलग फिल्म है। हर फिल्म की अपनी एक जगह होती है। इस फिल्म में हास्य बहुत मजेदार है। यह राजनीति पर ली गई चुटकी नहीं है। यह मजेदार है। मुझे इस फिल्म को करते समय बहुत मजा आया।"

फिल्म के निर्माता वासु भगनानी एवं निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं। भगनानी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म में वासु के अभिनेता बेटे जैकी भगनानी और अभिनेत्री व नृत्य निर्देशिका लॉरेन गोटलिएब भी हैं।

'वेलकम टू कराची' एक राजनीतिक व्यंग्य बताई गई है, जो 21 मई को रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन