1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीरियड्स को लेकर ट्विकल खन्ना ने कही ये बात, अब फैलाएगी जागरुकता

पीरियड्स को लेकर ट्विकल खन्ना ने कही ये बात, अब फैलाएगी जागरुकता

 Published : May 26, 2017 02:05 pm IST,  Updated : May 26, 2017 02:05 pm IST

अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रचार के सिलसिले में पीरियड्स पर जागरूकता फैलाती नजर आने वाली हैं। दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बेटी और मौजूदा स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खुद 'पैडमैन' का निर्माण कर रही हैं।

twinkle khanna- India TV Hindi
twinkle khanna

मुंबई: अभिनय छोड़ फिल्म निर्माण एवं लेखन में हाथ आजमा रहीं ट्विंकल खन्ना अपने ट्विटर में कुछ न कुछ ट्विट करती रहती है। फिर चाहे वो किसी की आलोचना हो या फिर किसी की तारीफ। जिसके कारण वो हमेशा सुर्खियों में आती रहती है। इन दिनों में वो इस लिए सुर्खियों में नहीं आ रही है कि कुछ गलत कहा। बल्कि उन्होंने महिलाओं के प्रति के बाद की। (‘बाहुबली’ नहीं बल्कि फिल्म में होंगे ये हीरो तभी दिशा पटानी करेंगी काम)

ट्विकल से महिलाओं की समस्या पीरियड्स को लेकर ट्विट किया। इसके साथ ही वो इसके प्रति लोंगो के बीच जागरुकता फैलाती भी नजर आएगी।

अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' के प्रचार के सिलसिले में पीरियड्स पर जागरूकता फैलाती नजर आने वाली हैं। दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बेटी और मौजूदा स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खुद 'पैडमैन' का निर्माण कर रही हैं।

ट्विंकल ने ट्वीट किया, "मासिक धर्म में कोई शर्म नहीं। मासिक धर्म पर बात करने के लिए वॉटर एड इंडिया और दासरा से जुड़िए।"

वॉटर एड इंडिया के पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, "मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है। मेंस्ट्रअल हाइजीन डे पर माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हमसे जुड़ें।"

वाटर एड इंडिया के पेज पर आगे लिखा है, "माहवारी और माहवारी से जुड़ी स्वच्छता के बारे में जागरूकता की कमी, सुरक्षित उत्पादों तक पहुंच की कमी और जल की अनुपलब्धता, स्वच्छता और स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच की कमी के कारण लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मासिक धर्म के प्रबंधन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।"

ट्विंकल की फिल्म 'पैडमैन' अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले मुरुगानाथन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को आम वर्ग की लड़कियों तक पहुंचाया।

इस फिल्म में ट्विंकल के पति अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन