1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या मिल पाएगी दबंग सल्लू को हाई कोर्ट से ज़मानत...'

क्या मिल पाएगी दबंग सल्लू को हाई कोर्ट से ज़मानत...'

 Published : May 06, 2015 02:19 pm IST,  Updated : May 06, 2015 02:43 pm IST

मुंबई: हिट ऐंड रन केस में बॉलिवुड सुपर स्टार सलमान खान को छह आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने बुधवार को पांच साल की सजा तो सुना दी लेकिन अब सवाल ये

क्या मिल पाएगी दबंग...- India TV Hindi
क्या मिल पाएगी दबंग सल्लू को हाई कोर्ट से ज़मानत...?

मुंबई: हिट ऐंड रन केस में बॉलिवुड सुपर स्टार सलमान खान को छह आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने बुधवार को पांच साल की सजा तो सुना दी लेकिन अब सवाल ये है कि क्या सल्लू को मुम्बई हाई कोर्ट से ज़मानत मिल पाएगी और मिलती भी है तो कब।

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी पांच साल की सज़ा हुई थी और उन्होंने भी हाई कोर्ट में ज़मानत की अपील की थी लेकिन इस पर फ़ैसला होते होते 2-3 महीने लग गए थे और इस ये वक़्त उन्हें जेल में ही काटना पड़ा था।

सलमान को जल्दी ज़मानत मिलने में एक दिक़्कत ये है और दूसरी ये कि 10 मई से हाई कोर्ट की छुट्टियां भी शुरू हो रही हैं। ऐसे में हाई कोर्ट से जमानत लेने के लिए सलमान के वकीलों के पास सिर्फ तीन दिन रहते हैं। छुट्टियों में ऐसे मामलों पर सुनवाई जज पर निर्भर करता कि वो केस को कितना महत्व देते हैं।

फ़िलहाल तो सलमान को सीधे जेल जाना होगा, क्योंकि उनको जमानत देना सेशन्स कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उनके वकील आज ही हाई कोर्ट में बेल की अर्जी दाखिल करने की तैयारी में हैं।

जानकारों का कहना है कि अगर सेशन्स कोर्ट सलमान को तीन साल की सजा सुनाता, तो उन्हें यहीं से बेल मिल सकती थी। सलमान पर लगाए गए आरोप इस कदर संगीन थे कि उन्हें इस मामले में कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। अब सलमान को हाई कोर्ट से ही जमानत मिल पाएगी।

हाई कोर्ट में अपील के लिए सलमान के वकीलों को सेशन्स कोर्ट के फैसले की सर्टिफाइड कॉपी चाहिए, जिसका आज ही मिलना मुश्किल माना जा रहा है।

सलमान खान की कुछ बड़े बजट की फिल्में निर्माणाधीन हैं और इंडस्ट्री का काफी पैसा उन पर लगा हुआ है। इससे पहले संजय दत्त के मामले में कोर्ट ने उन्हें अपनी फिल्में पूरी करने के लिए कुछ वक्त दिया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन