नई दिल्ली:- बॉलीवुड के 'दबंग' खान सलमान को साल 2002 के हिट एण्ड रन मामले से आखिरकार छुटकारा मिल गया हैं। कोर्ट को सलमान के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले जिसके बाद जज ने उन्हें सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया।
अब जब सलमान खान को रिहाई मिल चुकी है तो एक सवाल जो सभी के जेहन में आता है वो ये है कि क्या सलमान अब शादी की प्लानिंग करेंगे। ये सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हिट एंड रन मामला उनकी शादी में सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा था और ये बात खुद सलमान ने कुबूली थी।
इसे भी पढ़े:- कोर्ट के फैसले के बाद रो पड़े सलमान खान, घर के बाहर फैंस का लगा तांता
सलमान ने पिछले साल इंडियाटीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा था कि, उन पर चल रहे केस की वजह से वह शादी नहीं कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें डर था अगर वो जेल चले जाएंगे तो उनके पीछे उनके बीवी बच्चों का ध्यान कौन रखेंगा।
शो में दरअलस जब सलमान को बताया गया कि उनके पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "सलमान जब शराब पी लेतें है तो नशे में बोलते है कि वह शादी कर लेंगे, लेकिन सुबह होते ही वह सब भूल जाते है", तो इस पर सलमान ने अपना ने ये जवाब दिया।
उन्होंने कहा, "दिन के वक्त मेरी और पिता की बॉन्डिंग दुआ सलाम तक ही रहती है। शाम होते ही वो एक ड्रींक लगाकर मुझे गले लगाते और फिर मुझसे पूछते कि हां भाई क्या क्या प्लैन हैं। तो मैंने उनसे कहा एक ढेड़ साल में सारे केस के फैसले आ जाएंगा, अगर मुझे रिहाई मिल गई तब तो ठीक है, लेकिन मैं जेल चला गया तो मेरे बीवी बच्चों का क्या होगा?" इसके बाद उन्होंने कहा, "मैं रात में बोली गई अपनी बात भूलता नहीं बस उससे कन्नी काट लेता हूं।"
खैर हो न हो, सलमान खान की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो चुका है और अगर वाकई में ये उनकी शादी में रोढ़ा बन रही थी, को अब बजरंगी भाईजान अभिनेता बैंड बाजा बारात के लिए तैयार हैं। लेकिन क्या वाकई में वो अब शादी का मन बनाएंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अगली स्लाइड में देखिए सलमान का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने शादी की बात कही थी:-