1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली फजल के साथ इस गाने के रिमेक में रोमांस करती दिखेंगी जरीन खान

अली फजल के साथ इस गाने के रिमेक में रोमांस करती दिखेंगी जरीन खान

 Published : Jun 30, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 02:42 pm IST

जरीन खान पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने एक और गाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल जरीन अभिनेता अली फजल के साथ टी-सीरीज के एक आगामी संगीत वीडियो में नजर आने वाली हैं।

ali- India TV Hindi
ali

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों वह राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘वीरप्पन’ में अपने खल्लास गानें को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। इस गाने में जरीन का एक जंगली अंदाज नजर आया था। उन्हें इससे पहले ऐसे लुक में नहीं देखा गया था। इस बार वह अपने एक और गाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल जरीन अभिनेता अली फजल के साथ टी-सीरीज के एक आगामी संगीत वीडियो में नजर आने वाली हैं। जरीन और अली 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉलेज गर्ल’ का एक गाना ‘प्यार मांगा है तुम्ही से’ में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाने वालों की जरीन को नहीं है फिक्र

विज्ञापन में ऐसा क्या था जो ज़रीन ने करने से कर दिया इंकार

इस गाने को फिर से फिल्माया जा रहा है। जरीन ने एक बयान में कहा, "फिल्म 'हेट स्टोरी 3' की शूटिंग के दौरान टी-सीरीज के किसी व्यक्ति (निर्माता) ने मुझसे पूछा था कि क्या मुझे इसमें रचि है। जब उन्होंने मुझे इस गाने का ऑफर दिया, तो मुझे यह बहुत अधिक पसंद आया। यह बहुत खूबसूरत गाना है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

इसे भी पढ़े:-

दोनों कलाकर इस गाने की शूटिंग के लिए गुरुवार रात जॉर्जिया रवाना होने वाले हैं। मूल रूप से इस गाने को संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने कंपोज किया था और किशोर कुमार ने गाया था। यह गाना अभिनेता सचिन और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी पर फिल्माया गया था। फिर से फिल्माए जा रहे इस गाने को अरमान मलिक और नीति मोहन ने कंपोज किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन