1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू के बर्थडे पर परिवार ने यूं लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

महेश बाबू के बर्थडे पर परिवार ने यूं लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 09, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 02:20 pm IST

महेश बाबू आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी नम्रता, बेटी सितारा और बेटे गौतम ने प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

Mahesh Babu- India TV Hindi
महेश बाबू बर्थडे स्पेशल Image Source : DESIGN

महेश बाबू साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज महेश बाबू 49 साल के हो गए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे हैं। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और उनके बच्चों ने भी इस खास मौके पर उनके लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए विश किया है।

नम्रता ने इस तरह पति को किया विश 

नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम पर महेश बाबू की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ऑल ब्लैक लुक में काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं।  इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - 'एक और साल, एक और वजह आपके अद्भुत व्यक्तित्व का जश्न मनाने की। तुम्हारे साथ जिंदगी बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह है। हम ऐसे ही आगे भी जश्न मनाते रहेंगे। हैप्पी बर्थ डे माई सुपरस्टार, मेरे हमसफर और मेरे प्यार।'

सितारा ने यूं लुटाया पापा पर प्यार

 Sitara Ghattamaneni
Image Source : Xसितारा ने यूं लुटाया पापा पर प्यार

सितारा घट्टामनेनी ने एक फैमिली पिक्चर शेयर करते हुए अपने पापा महेश बाबू को बर्थडे की बधाई दी है। सितारा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- 'जन्मदिन मुबारक हो नन्ना, आपसे बेहद प्यार करती हूं। सबसे अच्छे पिता होने के लिए धन्यवाद।'

गौतम ने पिता को कहा सुपरस्टार

वहीं महेश बाबू के बेटे गौतम ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थ डे नन्ना, आप जो भी करते हो, आप हर तरह से सुपरस्टार हो। आज और हर दिन आपको और आपकी शानदारता का जश्न मनाने के लिए यहां हैं।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन