1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कैसे लग गई हॉलीवुड के किंग कॉन्ग पर आग?

कैसे लग गई हॉलीवुड के किंग कॉन्ग पर आग?

 Published : Mar 11, 2017 06:13 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 06:13 pm IST

फिल्म 'कॉन्ग: स्कल आईलैंड' के वियतनाम में हुए प्रीमियर में आए दर्शक उस समय डर गए जब किंग कॉन्ग की 16 फीट विशाल मूर्ति ने आग पकड़ ली।

hollywood- India TV Hindi
hollywood

हो ची मिन्ह सिटी: फिल्म 'कॉन्ग: स्कल आईलैंड' के वियतनाम में हुए प्रीमियर में आए दर्शक उस समय डर गए जब किंग कॉन्ग की 16 फीट विशाल मूर्ति ने आग पकड़ ली। वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना यहां गुरुवार की रात हुई। किंग कॉन्ग की प्रतिकृति में गलत तरीके से हुए विस्फोट के कारण आग लग गई थी, जिस पर अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया।

वार्नर बदर्स के वियतनाम के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, "हो ची मिन्ह सिटी के सीजीवी सिनेमा के बाहरी प्रांगण में आग लगने की एक छोटी दुर्घटना हुई। शुक्र है कि कोई भी घायल नहीं हुआ।"

'कॉन्ग: स्कल आईलैंड' में ब्राई लार्सन, टॉम हिडल्सटन और सैमुअल एल. जैक्सन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं और यह 1970 के वियतनाम युद्ध के अंत की कहानी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन