Published : Dec 05, 2025 09:35 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 09:42 pm IST
1/7Image Source : X (@PMModi)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां पीएम मोदी के साथ मुलाकात की है और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है। पुतिन की इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर सहमति बनी है। वहीं, पीएम मोदी ने पुतिन को कई चीजें उपहार में दी हैं। आइए जानते हैं इन उपहारों के बारे में।
2/7Image Source : Reporter
असम ब्लैक टी- इसका उत्पादन ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में किया जाता है। असम ब्लैक टी अपने मजबूत माल्टी स्वाद, ट्रेडिशनल प्रोसेसिंग और असमिका किस्म के लिए काफी बेशकीमती है। असम ब्लैक टी को 2007 में जीआई टैग दिया गया था। असम ब्लैक टी भूमि, जलवायु और शिल्प द्वारा आकार की एक समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। असम ब्लैक टी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के अलावा, संभावित स्वास्थ्य के फायदे के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका हर प्रत्येक कप आरामदायक और पौष्टिक है।
3/7Image Source : Reporter
चांदी का टी सेट- पीएम मोदी ने पुतिन को जटिल नक्काशी से तैयार की गई मुर्शिदाबाद चांदी का टी सेट गिफ्ट में दिया है। ये उपहार पश्चिम बंगाल की समृद्ध कलात्मकता और भारत और रूस दोनों में चाय के गहरे सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। दोनों समाजों में, चाय गर्मजोशी, संबंध और साझा कहानियों का प्रतीक है। प्रेम से भरपूर, यह टी सेट भारत-रूस की स्थायी मित्रता और चाय की शाश्वत परंपरा का जश्न मनाता है।
4/7Image Source : Reporter
चांदी का घोड़ा- पीएम मोदी ने पुतिन को उपहार में महाराष्ट्र का हस्तनिर्मित चांदी का घोड़ा दिया है। ये घोड़ा काफी जटिल विवरण से सजा हुआ है और भारत की धातु शिल्प परंपराओं की सुंदरता को दर्शाता है। ये चांदी का घोड़ा भारतीय और रूसी दोनों संस्कृतियों में मनाई जाने वाली गरिमा और वीरता का प्रतीक है दोनों देशों की साझा विरासत और इनके बीच पारस्परिक सम्मान को दर्शाता है।
5/7Image Source : Reporter
संगमरमर का शतरंज सेट- पीएम मोदी ने पुतिन को आगरा का हस्तनिर्मित संगमरमर का शतरंज सेट गिफ्ट किया है। ये शतरंज सेट सुंदरता के साथ बेहतरीन शिल्प कौशल का मिश्रण है, जो एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP) पहल के तहत क्षेत्र की पत्थर की विरासत को उजागर करता है। यह शतरंज बोर्ड उत्तर भारतीय कलात्मकता का उदाहरण है। संगमरमर, लकड़ी और अर्ध-कीमती पत्थरों के संयोजन से बना ये चेस बोर्ड काफी आकर्षक है।
6/7Image Source : Reporter
कश्मीरी केसर- पीएम मोदी ने पुतिन को कश्मीरी केसर भी उपहार में दिया है। इसे स्थानीय तौर पर कोंग या ज़ाफ़रान के नाम से जाना जाता है। ज़ाफ़रान की खेती कश्मीर के ऊंचे इलाकों में की जाती है। ये केसर अपने समृद्ध रंग, सुगंध और स्वाद के लिए बेशकीमती है, और काफी गहरा सांस्कृतिक महत्व रखता है। कश्मीरी केसर जीआई और ओडीओपी मान्यता द्वारा संरक्षित है और ये लोकल किसानों के लिए विरासत, पारंपरिक हाथ से कटाई और आर्थिक मूल्य का प्रतिनिधित्व करता है। कश्मीरी केसर स्वास्थ्य लाभों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह लाल सोना प्रकृति, परंपरा और शिल्प कौशल का मिश्रण है।
7/7Image Source : Reporter
श्रीमद्भगवद गीता (रूसी भाषा में)- पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत का पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता भी उपहार स्वरूप में दिया है। ये ग्रंथ रूसी भाषा में है। श्रीमद्भगवद गीता शाश्वत आत्मा और आध्यात्मिक मुक्ति पर कृष्ण का मार्गदर्शन प्रस्तुत करता है। इसका ज्ञान नैतिक जीवन, मन पर नियंत्रण और आंतरिक शांति को प्रेरित करता है।