यशस्वी जायसवाल बनाम विराट कोहली, 25 टेस्ट मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बनाम विराट कोहली, 25 टेस्ट मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने अपने छोटे से टेस्ट करियर में अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं विराट कोहली का भी टेस्ट में आंकड़ा काफी अच्छा रहा है।
Published : Oct 13, 2025 06:57 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 06:57 pm IST
1/5Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कुछ अच्छी पारियां खेली। अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में 25 मैच खेल चुके हैं और वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस बीच आज हम यशस्वी जायसवाल की तुलना विराट कोहली से करेंगे और आपको बताएंगे कि 25 टेस्ट मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो वह अभी टेस्ट फॉर्मेट में 25 मुकाबले खेले हैं तो वहीं विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेल चुके थे।, ऐसे में हम आपको दोनों ही प्लेयर्स का 25-25 मैचों के बाद टेस्ट में कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताएंगे। यशस्वी जायसवाल ने 25 टेस्ट मैचों में 47 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 49.88 के औसत से 2245 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 25 टेस्ट मैचों की 43 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.35 के औसत से 1730 रन बनाए थे।
3/5Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से जायसवाल ने लगातार रन बनाए हैं। वह अक्सर इस फॉर्मेट में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करते हैं। जायसवाल अब तक 25 टेस्ट मैचों में 6 शतकीय और 12 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उनके बल्ले से 25 टेस्ट मैचों में 6 शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/5Image Source : AP
25 टेस्ट मैचों के बाद यशस्वी जायसवाल का टेस्ट मैच की एक पारी में बेस्ट स्कोर की बात करें तो वह नाबाद 214 रनों का है। वहीं पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली का 25 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रनों का था। जायसवाल दोहरे शतक लगाने में भी कामयाब रहे हैं।
5/5Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अप्रोच से बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। वह नई गेंद के खिलाफ भी बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में अब तक 277 चौके और 43 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरी तरफ चौके-छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में 210 चौके और 7 छक्के लगाए थे।