iPhone 17 का आ गया First Look, इन दो खास कलर में होगा पेश
iPhone 17 का आ गया First Look, इन दो खास कलर में होगा पेश
iPhone 17 की लॉन्च से पहले इसके कलर ऑप्शन की डिटेल लीक हो गई है। एप्पल का यह नया आईफोन दो नए ऑकर्षक कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन के कई फीचर्स भी सामने आए हैं।
Published : Jun 23, 2025 06:26 pm IST, Updated : Jun 23, 2025 06:26 pm IST
1/5Image Source : Apple
iPhone 17 को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल का यह आईफोन पिछले साल पेश हुए iPhone 16 वाले डिजाइन के साथ आ सकता है। इस आईफोन में यूजर्स को दो नए कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 और iPhone 17 Air को इन दोनों कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
2/5Image Source : Majin Bu/X
टिप्स्टर Majin Bu ने एप्पल के अपकमिंग iPhone मॉडल के इन दोनों कलर ऑप्शन की जानकारी शेयर की है। नई आईफोन 17 सीरीज को नए ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 17 और iPhone 17 Air का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 और iPhone 16 Plus की तरह होगा।
3/5Image Source : Apple
iPhone 17 सीरीज में यूजर्स को पिछले साल लॉन्च हुई सीरीज के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। इस साल लॉन्च होने वाले दोनों स्टैंडर्ड मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा नई iPhone 17 सीरीज में A19 Bionic चिपसेट देखने को मिलेगा। हालांकि, इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में A18 Bionic चिप ही दिया जाएगा।
4/5Image Source : apple
नई आईफोन सीरीज में यूजर्स को कैमरा अपग्रेड देखने को भी मिल सकता है। iPhone 17 सीरीज में भी एक्शन बटन के साथ-साथ डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया जा सकता है। साथ ही, यह नई सीरीज बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ पेश हो सकती है। iPhone 17 Air को पोर्टलेस डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और eSIM दिया जा सकता है।
5/5Image Source : Apple
एप्पल ने EU के नए रेगुलेशन के मुताबिक, अपने डिवाइसेज के लिए एनर्जी रेटिंग देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पेज को अपडेट करते हुए हर iPhone और iPad के लिए एनर्जी रेटिंग डिस्प्ले कर दिया है। यह एफिशिएंसी लेवल बैटरी, रिपेयरिबिलिटी, इंपैक्ट रेसिस्टेंस और IP रेटिंग पर बेस्ड होगा।