1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है अलसी, बस यूं करें सेवन और नैचुरली कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है अलसी, बस यूं करें सेवन और नैचुरली कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 14, 2022 04:06 pm IST,  Updated : May 14, 2022 04:42 pm IST

Alsi for Diabetes: आइए जानते हैं अलसी के बीज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में असरदार है।

Alsi for Diabetes- India TV Hindi
Alsi for Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक छोटा चम्मच अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए।
  • इसके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

Alsi for Diabetes: अगर डायबिटीज के मरीज अपने खानपान में जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो यह उनके सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए शुगर पेशेंट को अपने डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है। वहीं यदि आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो ऐसे में आप दवाइयों के अलावा एक घरेलू नुस्खा भी अपना सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा अलसी के बीज का है, जोकि शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर कम करने के साथ-साथ शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद करता है। 

ऐसे में आइए जानते हैं अलसी के बीज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में असरदार है। साथ ही जानिए इसका सेवन किस तरह से करना लाभकारी होगा। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह करें अलसी का सेवन

डायबिटीज के रोगियों को रोजाना एक छोटा चम्मच अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके लिए पहले आप इन बीजों को हल्का भून लें उसके बाद इसे ठंडा करलें और फिर इन्हें अच्छी तरह चबाकर खाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इन बीजों को दिन और रात में खाना खाने से आधा घंटा पहले ही खाएं। 

इसके अलावा आप इन बीजों का पाउडर बनाकर पानी के साथ ले खा सकते हैं।

आप चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसका काढ़ा पीने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी बल्कि वजन, बीपी, थायरॉयड और पेट से संबंधित कई बीमारियों से राहत दिलाता है। 

जानिए अलसी के काढ़े की रेसिपी

  • सबसे पहले एक बर्तन को धीमी आंच पर रखें। 
  • इसके बाद दो कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज मिलाकर बर्तन में डाल दें। 
  • अब इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। 
  • इसके बाद गैस बंद करके इसे छान लें। 
  • जब यह थोड़ा ठंडा हो जाएं तो इसे पिएं। 

डायबिटीज मरीजों के अलावा आम लोग भी इसका सेवन सूप, स्मूदी, ड्रिंक, मिल्कशेक, सब्जी में मिक्स करके कर सकते हैं। बस इस बात ध्यान रखें कि अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा न करें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Diabetes: आंवला और नीम की पत्तियों से कैसे करें ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए तरीका

Tips to Control Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा अश्वगंधा, यूं करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

Uric Acid: गर्मियों में यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल करने में मिलती है मदद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।