1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों को लिए असरदार है अश्वगंधा, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को लिए असरदार है अश्वगंधा, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 25, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 04:27 pm IST

आइए जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा किस तरह से असरदार है साथ ही जानिए इसका सेवन किस तरह से करना लाभकादायक होगा।

diabetes- India TV Hindi
डायबिटीज Image Source : FREEPIK

Highlights

  • आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है
  • डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक से दो चम्मच अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए।

आजकल के समय में गलत खानपान, खराब लाइफस्टाल जंक फूड्स का अधिक सेवन आदि की वजह से युवा भी तेजी से ऐसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिनका शिकार पहले बड़े-बुजुर्ग हुआ करते थे। ऐसी ही एक आम समस्या है डायबिटीज यानी मधुमेह की। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को कई अन्य बीमारियों की चपेट में आने का भी खतरा बना रहता है। जैसे कि आंखों से जुड़ी समस्या, स्किन इन्फेक्शन आदि। ये खतरा बढ़ने का ज्यादा डर तब और अधिक हो जाता है जब डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल ना हो। ऐसे में दवाइयों के अलावा मधुमेह के मरीज कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके भी शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इन्हीं में से एक नुस्खा अश्वगंधा का है। आइए जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा किस तरह से असरदार है साथ ही जानिए इसका सेवन किस तरह से करना लाभकादायक होगा। 

Related Stories

माइग्रेन के दर्द को चुटकियों में दूर करेगा मखाना खसखस का उपाय, ये नुस्खे भी असरदार

डायबिटीज के मरीजों के लिए अश्वगंधा असरदार

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी अश्वगंधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से ये ना केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर होते हैं बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी राहत पहुंचा सकते हैं। 

शुगर पेशेंट इस तरह करें अश्वगंधा का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक से दो चम्मच अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। आप अश्वगंधा के पाउडर को पानी या फिर घी के साथ मिला कर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए तीन कप पानी में दो से तीन चम्मच अश्वगंधा का पाउडर मिला लें। उसके बाद लगभग 15 मिनट तक उबालें। जब ये पानी थोड़ा बचे तो इसका सेवन करें। आप चाहे तो अश्वगंधा पाउडर को दूध के साथ भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें वरना इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लीची का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेय? जानिए इस सवाल का जवाब

अश्वगंधा के सेवन के अन्य फायदे 

दूर होगी कमजोरी

अगर आपको थकान या फिर कमजोरी महसूस होती है तो आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम त्रिकाटू पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर केवन करें। 

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो इसमें भी अश्वगंधा आपके लिए असरदार होगा। इसके लिए बस आप नियमित रूप से एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा मिलाकर इसका सेवन करें। मीठेपन के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करेगा। इसके अलावा वजन कम करने में भी मदद करेगा। 

हाई बीपी 

हाई बीपी से पीड़ित व्यक्ति अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके लिए बस आप 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर को 1 गिलास दूध के साथ लें।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है ये मसाले, डाइट में जरूर करें शामिल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।