1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज और यूरिक एसिड में असरदार है यह सब्जी, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ प्यूरिन पचाने में भी है मददगार, जानें कैसे खाएं?

डायबिटीज और यूरिक एसिड में असरदार है यह सब्जी, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ प्यूरिन पचाने में भी है मददगार, जानें कैसे खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 07, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 08:43 pm IST

इस हरी सब्जी को हमेशा से डायबिटीज से ही जोड़कर देखा गया है। जबकि ये शरीर की कई समस्याओं में काम आ सकता है। जैसे कि यूरिक एसिड में इसका जूस पीना फायदेमंद है।

हाई यूरिक एसिड में करेला का जूस- India TV Hindi
हाई यूरिक एसिड में करेला का जूस Image Source : FREEPIK

ज्यादा प्रोटीन खाने वाले और इसे सही से पचा न पाने वाले लोगों में प्यूरिन बढ़ने की समस्या बनी रहती है। इससे यूरिक एसिड की समस्या बढ़ती है और फिर ये समय के साथ गाउट का रूप ले लेती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में करेला को शामिल कर यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। यह सब्जी डायबिटीज और हाई यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है। इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड को फ़िल्टर करने में मददगार है। ऐसे में चलिए जानते हैं हाई यूरिक एसिड में करेला का जूस पीने के फायदे। ​हाई यूरिक एसिड में करेला का जूस पीने के फायदे

यूरिक एसिड में करेला है कैसे फायदेमंद

  • मेटाबोलिज्म को तेज करता है: हाई यूरिक एसिड में करेला का जूस पीना सबसे पहले इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें प्यूरिन पचाने की क्षमता बहुत ज्यादा है। इसके पीछे दो कारण है एक विटामिन सी और दूसरा इसका फाइबर व रफेज। ये शरीर में जाकर प्यूरिन के कणों को बाहर निकालने की कोशिश करता है और इसे फ्लश ऑउट करता है। इस प्रकार से ये हाई यूरिक एसिड को कम करता है और गाउट की समस्या से बचाने में मददगार है।
  • गाउट के खतरे को कम करता है: जब प्यूरिन हड्डियों के बीच जमा होने लगता है तो एक गैप पैदा करता है जिसे लोग गाउट कहते हैं। करेला आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन सी का पावरहाउस है। इसमें कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन और पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होती है। गाउट से लड़ने के लिए आप करेले का जूस पी सकते हैं। ये दर्द को कम करता है और आपकी हड्डियों को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है।

तो, अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो एक करेला ले और इसे पीस लें। फिर इसके जूस को छान लें और इसमें नींबू, काला नमक और नमक मिलाएं। फिर इस जूस को आराम से बैठकर पिएं। आप ये काम दिन में 1 बार कभी भी कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 3 बार तो ये काम जरूर ही करें। आपको अपनी दिक्कत कम होती नजर आएगी।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।