1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 01:00 pm IST

सर्दियों में हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। तापमान में कमी आने से रक्त की धमनियां सिकुडने लगती है जिसके कारण खून गाढ़ा हो जाता है।

सर्दियों में हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। तापमान में कमी आने से रक्त की धमनियां सिकुडने लगती है जिसके कारण खून गाढ़ा हो जाता है। जिससे दिमाग और दिल पर अधिक दवाब पड़ने लगता है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ने लगता है जोकि हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन जाता है।  इसलिए जरूरी है कि अपने खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रख जाए। साथ ही रोजाना योग करे। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा। स्वामी रामदेव से जानिए हाई बीपी और शुगर को कंट्रोल करने के लिए कौन-कौन से योगासन और प्राणायाम है कारगर। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 20  करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी के शिकार हैं। वहीं दुनियाभर में 113 करोड़ लोग हर साल हाइपरटेंशन के शिकार हैं। इतना ही नहीं हाई बीपी के कारण हर साल करीब 3 लाख लोग अपनी जान गवां देते है। सर्दियों के मौसम में हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में स्ट्रोक आने का का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे आपका कोलेस्ट्राल भी कंट्रोल में रहेगा। 

सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए हार्ट को हेल्दी रखने का फॉर्मूला

ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने योगासन

सूर्य नमस्कार

  • फेफड़ों को अधिक मात्रा में  ऑक्सीजन पहुंचाए
  • पूरे शरीर को रखें हेल्दी
  • इम्यूनिटी मजबूत करने में करें मदद
  • शरीर को रखें ऊर्जा से भरपूर
  • तनाव, डिप्रेशन से दिलाए छुटकारा
  • एनर्जी लेवल को बढ़ाए
  • शरीर को डिटॉक्स करता है। 
  • पाचन तंत्र को रखें बेहतर

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
Image Source : INDIA TVसर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

मंडूकासन

  • पेट और हार्ट के लिए अच्छा
  • ब्लड शुगर के लिए लाभदायक
  • लिवर, किडनी को रखे हेल्दी

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या में कारगर
  • पेट की चर्बी करे कम
  • पाचन की समस्या में कारगर
  • गैस की समस्या से दिलाए छुटकारा
  • पेट की चर्बी कम होती है

शशकासन

  • डायबिटीज में फायदेमंद
  • लिवर, किडनी को रखें हेल्दी
  • दिल  की बीमारियों में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए ट्राई करें सौंफ के पानी का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
Image Source : INDIA TVसर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

वक्रासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • पाचन क्रिया करे ठीक
  • पेट में पड़ने वाला दवाब करे कम
  • कब्ज की समस्या में लाभकारी
  • पैन्क्रियाज में इंसुलिन बढ़ाए

चक्रासन

  • पेट पर लाभकारी 
  • कैंसर में रोकथाम
  • पैनक्रियाज को करे एक्टिव
  • कमर के लिए फायदेमंद
  • शुगर लेवल को करे कंट्रोल

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
Image Source : INDIA TVसर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

पवनमुक्तासन

  • ब्लड प्रेशर को करे कम
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • पेट की चर्बी करे कम
  • मोटापा कम करे
  • फेफड़ों को करे हेल्दी

दुबलेपन से हैं परेशान तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, तेजी से बढ़ेगा आपका वजन

उत्तापादासन

  • रीढ़ की हड्डी करे मजबूत
  • बॉडी को करे एक्टिव
  • शरीर को पूरा दिन चुस्त रखे
  • ब्लड प्रेशर और बीपी को करे कंट्रोल

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
Image Source : INDIA TVसर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

उत्तानपादासन

  • फेफड़ों को रखें हेल्दी
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाए
  • गर्दन की मांसपेशियों मे करे खिंचाव
  • तनाव और डिप्रेशन से दिलाए राहत
  • मोटापा कम करने मे करे मदद
  • टीबी, निमोनिया में लाभकारी
  • पाचन शक्ति में लाभकारी

नौकासन

  • पाचन शक्ति को रखे ठीक
  • पेट, कमर और कंधो के रखे मजबूत
  • मसल्स का करे खिंचाव
  • किडनी को हेल्दी रखने के साथ इससे संबंधित हर रोग से छुटकारा दिलाए। 

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

  • भ्रामरी
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • शीतली
  • शीतकारी

सर्दियों में बढ़ जाती है साइनस की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

सर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल
Image Source : INDIA TVसर्दियों में बीपी और ब्लड शुगर का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • अश्वगंधा सुबह-शाम 1-2 गोली खाएं।
  • मुक्तावटी खाली पेट की 2-2 गोली सुबह-शाम।
  • एक कढ़ाई में एक चम्मच गाय के घी में अजवाइन, जीरा, हींग डालकर फ्राई करे। इसके बाद इसमें  लौकी का पेस्ट डालकर पकगा लें। इससे आपका लौकी का सूप बनकर तैयार हो जाएगा।
  • अर्जुन की छाल और दालचीनी पानी में डालकर काढ़ा बना लें। इसे गुनगुना या फिर ठंडा पिएं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।