1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेजान नसों में जान फूंक देता है इस मसाले का पानी, Weak Nerves वाले डाइट में जरूर करें शामिल

बेजान नसों में जान फूंक देता है इस मसाले का पानी, Weak Nerves वाले डाइट में जरूर करें शामिल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 05, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 12:00 am IST

कुछ मसाले आपके नर्व्स में जान भर देते हैं। ऐसा ही कुछ चक्रफूल के साथ भी है। तो, आइए जानते हैं इस मसाले के पानी का कैसे करें इस्तेमाल

चक्रफूल के फायदे कमजोर नसों के लिए- India TV Hindi
चक्रफूल के फायदे कमजोर नसों के लिए Image Source : FREEPIK

नसों का कमजोरी के पीछे एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन डी की कमी और फिर खराब ब्लड सर्कुलेशन को माना जाता है। कई बार पोषण की कमी से भी लोगों की नसों में कमजोरी होने लगती है। ऐसे में किसी भी मूवमेंट में दिक्कत होती है और नसों का काम काज प्रभावित होता है। अगर ये बहुत गंभीर स्थिति न हो तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपचारों की भी मदद ले सकते हैं। जैसे कि नसों की कमजोरी में चक्रफूल का पानी पीने के फायदे कई हैं। ये नर्व्स के लिए अलग तरीके से काम करता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

चक्रफूल का पानी पीने के फायदे

चक्रफूल का पानी शरीर में फैली कोशिकाओं का एक जटिल और विस्तृत नेटवर्क को ताकत देने का काम करता है। ये नसों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और किसी भी एक्टिविटी के प्रति शरीर की रिएक्टिविटी को तेज करता है। इसकी वजह से शरीर की नसें तेजी से काम करती हैं और इनकी कमजोरी से बचाव होता है। साथ ही ये आपकी नसों की ताकत भी बढ़ाता है और इन्हें रिलैक्स भी करता है। इसके अलावा ये नसों को अंदर से स्वस्थ रखता है और इनकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

चक्रफूल का पानी कब और कैसे पिएं?

चक्रफूल का पानी पीने के लिए इस फूल को कूटकर पानी में डाल लें और उबाल लें। फिर इस पानी को छान लें और इसमें शहद मिला लें। फिर इस पानी को पिएं। आपको रोजाना रात को ये काम करना है। इसके अलावा आप सुबह के समय खाली पेट भी इस पानी को पी सकते हैं।

चक्रफूल का तेल:

कुछ लोगों को नसों में बेचैनी होती है और इसके क्रैंप्स से नींद नहीं आ पाती है।  ऐसे में चक्रफूल के तेल की मालिश नसों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, करना ये है कि नारियल तेल या सरसों के तेल में चक्रफूल को डालकर गर्म कर लें। अब इस तेल को रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं। ये तेल आपकी नसों को शांत करने में मददगार होगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।