1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दातों में तेज झनझनाहट की समस्या से हैं परेशान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

दातों में तेज झनझनाहट की समस्या से हैं परेशान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 09:41 pm IST

कुछ भी ठंडा या गरम खाने से अगर आपके दांतों में तेज झनझनाहट होती है तो इसे 'सेंसिटिव' कहते हैं। जिन लोगों को ये समस्या है उन्हें कुछ भी खाने से पहले एक बार सोचना पड़ता है।

दांतों में झनझनाहट - India TV Hindi
दांतों में झनझनाहट  Image Source : INSTAGRAM/DENTAL.CARE.IRELAND

सेंसिटिविटी एक आम समस्या है। इसमें कुछ भी ठंडा या गरम खाने पर दातों में तेज झनझनाहट महसूस होती है। इसे टूथ सेंसिटिविटी या डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी भी कहा जाता है। ये हल्का य़ा बहुत तेज भी हो सकता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग टूथ सेंसिटिविटी की समस्या से जूझते हैं। उम्र के साथ दांतों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं और मसूड़ों की पकड़ भी कमजोर हो जाती है। कई बार दांतों की सड़न भी सेंसिटिविटी का कारण हो सकती है। 

खर्राटे लेने की आदत से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा छुटकारा

कैसे होती है टूथ सेंसिटिविटी? 

दरअसल, कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया एसिड में बदल जाते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इसी वजह से डेंटल सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है। लेकिन, कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करके दांतों की इस समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं दांतों में झनझनाहट से बचने के लिए क्या खाएं और क्या ना खाएं।

डेंटल सेंसिटिविटी होने पर खाएं ये चीजें

फलों का करें सेवन

fruits for senstivity
Image Source : INSTAGRAM/OATMEAL_EVERYDAYसेंस्टीविटी से छुटकारा पाने के लिए खाएं फ्रूट्स 

सेंसिटिविटी होने पर हाई फाइबर वाले फल, जैसे सेब और केले का सेवन करना चाहिए। फ्रूट सलाद या स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर इन फलों को आसानी से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। स्‍मूदी में दूध और फल का मिला होना चाहिए।

आंखों की रोशनी बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने के लिए करें अंगूर का सेवन, जानें 5 बड़े फायदे

हाई फाइबर युक्त सब्जियां खाएं 

हाई फाइबर वाली सब्जियों का सेवन करने से दांतों में झनझनाहट की समस्या नहीं होती है। फाइबर से मुंह में ज्यादा लार बनता है जिससे दांतों को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ साफ हो जाते हैं। गाजर, चुकंदर, ब्रोकली, आलू जैसी सब्जियां दांतों के लिए फायदेमंद होती हैं।  

डेयरी उत्पाद का करें सेवन 

दांतों की सेहत के लिए डेयरी उत्पाद फायदेमंद है। दही और चीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो दांतों को मजबूत रखता है। एक कप सादा दही कुछ फलों के साथ खाने से दांतों में झनझनाहट नहीं होती है।

डेंटल सेंसिटिविटी होने पर इन चीजों से करें परहेज 

आइसक्रीम ना खाएं

ice cream
Image Source : INSTAGRAM/SATISHSATYआइसक्रीम खाने से बचें 

आइसक्रीम दांतों के इनेमल को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इससे दांतों का प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज हो जाता है। दांतों में झनझनाहट से बचने के लिए किसी भी मौसम में बहुत ज्यादा आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए।

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें 'ब्राउन राइस', कई बीमारियां रहेंगी दूर

सोडा के सेवन से बचें 

हर तरह के सोडा में फास्फोरिक और सिट्रिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ये दांतों को डैमेज कर देते हैं और सेंसिटिविटी की समस्या पैदा करते हैं। इसलिए सोडा वाले पेय पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

पढ़िए हेल्थ की अन्य खबरें- 

डायबिटीज मरीजों के लिए कौन से ड्रिंक्स हैं फायदेमंद हैं और कौन से नुकासदेह, जानें

थायराइड की समस्या को कंट्रोल करने में कारगर है अलसी का बीज, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

दुबलेपन से निजात पाने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें ये 2 चीजें, जल्द दिखेगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।