1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट ना खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट ना खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 07, 2021 05:30 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 12:30 pm IST

आमतौर पर मधुमेह के रोगी को उन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो मीठी हों। जानें 5 ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज पेशेंट को नहीं करना चाहिए।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INSTAGRAM/ WELLNESS_PATHCARE_

डायबिटीज पेशेंट को अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अगर वो खाने पीने में लापरवाही बरतेंगे तो उसका सीधा असर उनके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ेगा। आमतौर पर मधुमेह के रोगी को उन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो मीठी हों। लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसमें हल्की मिठास होती है और मरीज उसे खा लेते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन डायबिटीज पेशेंट को नहीं करना चाहिए। 

नहीं हैं मांसाहारी और शरीर में है ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी, इन 8 चीजों का करें सेवन

Potato
Image Source : INSTAGRAM/ HENDRICKX.ON.THE.ROADPotato 

आलू  कम खाएं

डायबिटीज पेशेंट को आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। शुगर के मरीजों के शरीर में कार्ब्स शुगर के रूप में ब्लड में मिल जाता है और सर्कुलेट करते रहता है। जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। साधारण तौर पर शुगर पेशेंट को एक दिन में करीब 20 से 50 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट ही खाना चाहिए।

किशमिश कम खाएं
ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो शुगर के मरीजों को किशमिश का सेवन करने से बचना चाहिए। एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम तक हो जाती है। जो शुगर पेशेंट के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

खाने का स्वाद ही नहीं डायबिटीज भी कंट्रोल करने में असरदार हैं किचन में मौजूद ये 3 मसाले

ना खाएं चीकू
डायबिटीज के मरीजों को चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए। ये स्वाद में बेहद मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर को बढ़ा सकता है। इसी कारण डायबिटीज के पेशेंट को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

white bread
Image Source : INSTAGRAM/IWASHYOUDRYwhite bread

सफेद ब्रेड का इस्तेमाल ना करें
डायबिटीज के पेशेंट को सफेद ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें स्टार्च ज्यादा होता है जो कि शुगर पेशेंट की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। 

डायबिटीज पेशेंट रोजाना घर पर बनाकर पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

ना पिएं फुल क्रीम वाला दूध
सेहत के लिए दूध अच्छा होता है। लेकिन जब बात शुगर पेशेंट की हो तो उन्हें फुल क्रीम दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। फुल क्रीम दूध में फैट अधिक मात्रा में होता है जिससे कि इंसुलिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट फुल क्रीम दूध पीने की बजाय टोंड मिल्क दूध ही पिएं।

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।