1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पिएं ये दो चीजें, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज दूध में मिलाकर पिएं ये दो चीजें, कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Dec 12, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 12:03 am IST

शुगर मरीजों के लिए दूध के साथ इन दो चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

diabetes - India TV Hindi
डायबिटीज Image Source : INDIA TV

Highlights

  • दूध में मिलाकर पिएं ये दो चीजें, कंट्रोल में रहेगा शउगर लेवल।
  • हल्दी और दालचीनी वाला दूध पीने से नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर लेवल।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाए तो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती। इससे ग्रसित मरीजों को पूरा जीवन दवाईयों के सहारे निकालना पड़ता है। लेकिन खानपान का खास ख्याल रखकर भी शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि दूध के साथ किन दो चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है।

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए यूं इस्तेमाल करें जीरे का पानी, जल्द दिखेगा असर

दूध में ये दो चीजें मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है- 

दालचीनी वाला दूध

दालचीनी को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ये  शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन, पोटेशियम, विटामिन से भरपूर दालचीनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोने से पहले दूध में दालचीनी मिलाकर पिएं। इससे आपको फायदा हो सकता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी, डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होती है। इसमें पाए जाने वाले  पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। 

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए हल्दी के साथ इन चीजों का सेवन करना हो सकता है फायदेमंद 

  • गिलोय की डंडी को कुचलकर एक गिलास पानी में डालें। इसमें थोड़ी हल्दी और अदरक मिलाएं, इसे अच्छे से उबाल लें। जब आधा रह जाए तब छानकर पी लें। इस ड्रिंक को आप दिन में करीब दो बार पिएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल रहेगा। 
  • आंवले में ​विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। हल्दी के साथ इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
  • अगर आप हल्दी की जड़ के अर्क ले सकें, तो बहुत आसानी से शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

खाना समय से नहीं पचता तो इन आयुर्वेदिक उपायों की लीजिए मदद, सब कुछ होगा हजम

घनी दाढ़ी चाहिए तो डाइट में शामिल कर लीजिए ये पौष्टिक चीजें, जल्द दिखेगा असर

Omicron Variant: ओमिक्रॉन से बचने के लिए बॉडी को मजबूत बनाएंगे ये आयर्वेदिक उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।