1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes : अलसी के बीज से कम करें डायबिटीज, सेवन करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

Diabetes : अलसी के बीज से कम करें डायबिटीज, सेवन करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 30, 2022 01:37 pm IST,  Updated : Jun 30, 2022 01:37 pm IST

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे पहले अपने खाने-पीने में सुधार करने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीज़ों को रोजाना अलसी का सेवन करना चाहिए। 

flaxseed for diabetes - India TV Hindi
flaxseed for diabetes  Image Source : INDIA TV

Diabetes : डायबिटीज अब ऐसी बीमारी बन चुकी है जिसकी गिनती बेहद आम बीमारियों में होने लगी है। आजकल हर दूसरा शख्स डायबिटीज का शिकार है। डायबिटीज एक तरह का मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है। जिसके होने से आपका शरीर धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जाता है। साफ शब्दों में कहें तो डायबिटीज आपके शरीर को खोखला बना सकती है। डायबिटीज के मरीज़ों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि आप बिना सोचे-समझे कुछ भी खा रहे हैं तो ये आपके लिए परेशानियां खड़ा कर सकता है। 

अपने खाने-पीने में उन चीज़ों को शामिल करें जिनके सेवन से आपका ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहे। ऐसी कई चीज़ें हैं जिनसे आप अपनी डायबिटीज को कम कर सकते हैं और एक आम ज़िंदगी जी सकते हैं। ऐसी ही एक चीज़ है अलसी। अलसी को डायबिटीज के मरीज़ों के लिए रामबाण भी बताया गया है। अलसी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट, जिंक, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई तरह के जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। 

अलसी के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को काफी राहत मिलती है। डायबिटीज में अगर नियम के अनुसार अलसी का सेवन किया जाए तो ये आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। अलसी में मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों में थकान की समस्या को दूर करता है। 

अलसी के सेवन के फायदें

  • रोजाना अलसी का सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  • अलस के सेवन से वजन भी कम किया जाता है।
  •  ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदेमंद है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

ये भी पढ़िए -

डायबिटीज के मरीजों के लिए ये 3 टिप्स करेंगे रामबाण की तरह काम, शुगर होगा कम!

Diabetes : आलू बुखारा के सेवन से मिलेगा दोगुना फायदा, डायबिटीज के साथ मोटापा भी करेगा कम

Cholesterol : लहसुन से कम करें शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल, खास बातों का रखें ख्याल

Weight Loss : मखाने को डाइट में शामिल करेंगे तो तेज़ी से कम होगा मोटापा, बस एक बात का रखें ध्यान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।