1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: इन तरीकों से करें डायबिटीज का पता? इतने ब्लड शुगर लेवल पर हो जाएं सावधान

Diabetes: इन तरीकों से करें डायबिटीज का पता? इतने ब्लड शुगर लेवल पर हो जाएं सावधान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 30, 2022 10:21 pm IST,  Updated : Aug 30, 2022 10:24 pm IST

Diabetes: ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर व्यक्ति अक्सर डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि किस उम्र में व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए।

Diabetes- India TV Hindi
Diabetes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ जाता है।
  • उम्र के हिसाब से होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल।
  • 50 से 60 साल के लोगों को डायबिटीज होने की संभावना ज़्यादा रहती है।

Diabetes: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को सही तरीके से मेंटेन नहीं कर पा रहा है। इस वजह से कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से एक गंभीर बीमारी है डायबिटीज। अगर आप डायबिटीज का शिकार हो गए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी में  ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर, आप उस पर काबू पा सकते हैं। ऐसे में आपका यह जानना बेहद ज़रूरी है कि किस उम्र में व्यक्ति का कितना ब्लड शुगर लेवल होना चाहिए।

Diabetes
Image Source : FREEPIKDiabetes

उम्र के हिसाब से होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल

1 से 6 साल तक तक के बच्चों का ब्लड शुगर लेवल 110 से 200 mg/dL के आसपास होना चाहिए। वहीं, 6 से 12 साल के बच्चों का ब्लड शुगर लेवल 100 से 180 mg/dL होना चाहिए। इसके अलावा 13 से 19 साल के लोगों में ब्लड शुगर लेवल 90 से 150 mg/dL होना चाहिए। 19 साल के ऊपर की उम्र वालों में ब्लड शुगर लेवल 90 से 150 mg/dL के बीच होना चाहिए।

Yoga to Reduce Cholesterol: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में ये योगासन हैं असरदार, मोटापा भी होगा कम

Cumin Seed: भुना हुआ जीरा खाने से वजन की समस्या सहित ये बीमारियां भी होंगी अंडर कंट्रोल, जानें कब खाएं ?

Diabetes
Image Source : FREEPIKDiabetes

50 साल से ऊपर वालों का ब्लड शुगर लेवल हो इतना

50 से 60 साल के लोगों को डायबिटीज होने की संभावना ज़्यादा रहती है।इस उम्र में लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर इस उम्र के लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो उन्हें सेहत से जुडी कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 50 से 60 साल के बीच उम्र वाले लोगों का ब्लड शुगर लेवल फास्टिंग में 90 से 130 mg/dL होना चाहिए। इसके अलावा लंच करने के बाद ब्लड शुगर लेवल 140 mg/dl से कम होना चाहिए। वहीं, इस उम्र के लोगों का डिनर के बाद ब्लड शुगर लेवल 150 mg/dl तक होना चाहिए।  60 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों का ब्लड शुगर लेवल फास्टिंग में 90 से 130 mg/dL तक होना चाहिए। वहीं, सोते समय उनका ब्लड शुगर लेवल 150 mg/dL से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Heart Attack: इन चीज़ों के सेवन से आ सकता है आपको हार्ट अटैक, कर लें अभी से तौबा

Lifestyle & Diet
Image Source : INDIA TVLifestyle & Diet

लाइफ स्टाइल पर दें ध्यान 

अगर आप डायबिटीज का शिकार हो गए हैं तो अपनी जीवनशैली और खानपान पर विशेष ध्यान दें. अपने खानपान में सिर्फ उन फूड्स को ही खाएं, जिससे आपका शुगर कंट्रोल हो. मीठी चीज़ों को जीतना कम हो सके उतना खाएं। उसके साथ ही डायबिटीज में आप अपने निरंतर योग और वर्कआउट करें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Heart Attack: जिम जाने वाले फिटनेस फ्रीक लोगों को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक? जानिए इसकी वजह और उपाय 

Diabetes: गेहूं की रोटियां खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज, कंट्रोल करने के लिए इस आटे की रोटियां खाएं?

Hair Loss: झड़ते हुए बालों को देखकर सता रहा है गंजे होने का डर? इन नुस्खों की मदद से पाएं जड़ से मजबूत बाल

 

Structural Imbalance ने किया जीना मुश्किल? स्वामी रामदेव से जानिए परेशानी दूर करने का तरीका

 

Home Remedies For Viral Fever: इन 10 घरेलू नुस्‍खों से दें वायरल फीवर को मात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।