1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे डायरेक्टर निशिकांत कामत, जानें इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ

लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे डायरेक्टर निशिकांत कामत, जानें इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2020 10:42 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 10:58 pm IST

निशिकांत कामत पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। जानिए लिवर सिरोसिस कितनी खतरनाक बीमारी है। इसके लक्षण और कारण के साथ ट्रीटमेंट भी।

लिवर सिरोसिस के कारण हुआ डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, जानिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ- India TV Hindi
लिवर सिरोसिस के कारण हुआ डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, जानिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ Image Source : INSTAGRAM/STEMCELLCLINIC_ICT

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का सोमवार को निधन हो गया। वह 'लिवर सिरोसिस' से पीड़ित थे। निशिकांत कामत ने अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम', इरफान खान अभिनीत फिल्म 'मदारी' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 12 अगस्त को निशिकांत कामत को पीलिया और पेट संबंधी शिकायत के बाद हैदराबाद के गाचीबाउली स्थित एआईजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि कामत पिछले दो साल से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। जानिए लिवर सिरोसिस कितनी खतरनाक बीमारी है। इसके लक्षण और कारण के साथ ट्रीटमेंट भी।

'दृश्यम' निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, अजय देवगन सहित सेलेब्स ने जाहिर किया दुख

क्या है लिवर सिरोसिस?

लिवर सिरोसिस धीमी गति से बढ़ने वाला रोग है। आम भाषा में कहें तो इस बीमारी में लिवर का आकार सिकुड़ने लगता है और उसमें कठोरता आने लगती है। इस रोग में लिवर की बहुत सारी कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और उनकी जगह फाइबर तंतु ले लेते हैं।  इसके साथ ही लीवर की बनावट भी असामान्य हो जाती है। जिससे पोर्टल हाइपरटेंशन की स्थिति पैदा हो जाती है। इस बीमारी का अंतिम इलाज लिवर ट्रांसप्लांट है।  

लिवर सिरोसिस होने के कारण

लिवर सिरोसिस के कई कारण हो सकते हैं।  

  • इसका मुख्य कारण गंभीर रुप से क्षतिग्रस्त हो जाना । 
  • गलत खानपान होना।
  • एल्कोहाल या फिर स्मोकिंग के कारण होता है।
  • अधिक वसा वाला भोजन
  • ज्यादा नॉनवेज का सेवन
  • कई बार दवाओं के साइड इफेक्ट 
  • अधिक समय से हेपेटाइटिस की समस्या 

तेज बुखार आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

लिवर सिरोसिस के कारण हुआ डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, जानिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ
Image Source : INSTAGRAM/__.MEDICOS.__लिवर सिरोसिस के कारण हुआ डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, जानिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबकुछ

लिवर सोरासिस के लक्षण

सोरासिस के शुरुआती चरणों में इसके लक्षण नॉर्मल नहीं होते है, लेकिन इन लक्षणों द्वारा काफी हद तक इस समस्या के बारें में जान सकते है।

  • ऊपरी पेट पर खून की कोशिकाएं दिखना।
  • हथेलियां लाल हो जाना।
  • भूख कम लगना।
  • अनिद्रा की समस्या
  • स्किन में अधिक खुजली होना
  • लिवर की जगह को छूने में दर्द का अहसास होना।
  • दिल की धड़कने तेज रहना।
  • मांसपेशियों के ऐंठन।
  • नाक से खून बहना।
  • दाएं कंधे में दर्द होना।
  • सांस फूलना।
  • उल्टी के साथ-साथ खून आना।
  • बार-बार संक्रमण के साथ बुखार आ जाना।
  • स्किन का नीला पड़ जाना।
  • चक्कर आना।
  • चलने-फिरने में प्रॉब्लम।
  • आंखे और जीभ का सफेद हो जाना।
  • भ्रम पैदा होना।
  • याददाश्त संबंधी समस्या होना।
  • यूरीन का रंग गहरा होना। 
  • मसूड़ों से खून आना। 
  • सांस फूलना
  • बार-बार बुखार आना और इंफेक्शन हो जाना। 

अर्थराइटिस की वजह से उठने-बैठने और चलने-फिरने में हो रही परेशानी, जानें स्वामी रामदेव से रामबाण इलाज

लिवर सिरोसिस से ऐसे करें बचाव

  • अगर आपको सिरोरसिस की समस्या अधिक शराब के सेवन करने के कारण हुई हैं तो तुरंत ही इसका सेवन करना बंद कर दें। 
  • हेपेटाइटिस की समस्या से खुद को बचाना।
  • अपनी डाइट में अधिक से अधिक हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके साथ ही फलों का सेवन करें। 
  • ऑयली चीजों के साथ-साथ कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम करें। 
  • अपने वजन का पूरा ध्यान रखें। 
  • रोजाना 4-5 किलोमीटर टहले। इसके अलावा योग भी करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।