1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! अगर खाली पेट कर रहे हैं इन चीजों का सेवन, तो हो सकता है नुकसान

सावधान! अगर खाली पेट कर रहे हैं इन चीजों का सेवन, तो हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 03, 2022 02:12 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 02:13 pm IST

कुछ चीजें हेल्दी होते हुए भी खाली पेट खाने पर फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अगर खाली पेट कर रहे हैं...- India TV Hindi
अगर खाली पेट कर रहे हैं इन चीजों का सेवन, तो हो सकता है नुकसान Image Source : FREEPIK

Highlights

  • अमरूद फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन ठंड में अमरूद खाली पेट नहीं खाना चाहिए
  • सेब को खाली पेट खाने से बीपी बढ़ सकता है
  • कॉफी पीने से गंभीर एसिडिटी की समस्या हो सकती है

सर्दियां आते ही सुस्ती बढ़ने लगती है, जिसके चलते हम कम एक्टिव रहते हैं। ठंड में हमें अधिक भूख भी लगती है जिस कारण हम कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते हैं। खासकर ठंड में सुबह के समय अधिक भूख लगती है, लेकिन इस हालत में भी इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ चीजें हेल्दी होते हुए भी खाली पेट खाने पर फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजें जो हेल्दी तो हैं लेकिन इन्हें खाली पेट खाना घातक हो सकता है।

अमरूद-

अमरूद फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन ठंड में अमरूद खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। 

सेब-
वैसे तो सेब काफी हेल्दी माना जाता है, लेकिन हमें ये ध्यान में रखना होगा कि इसको किस समय खाएं क्योंकि इसे खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। इसे खाली पेट सेब खाने से बीपी बढ़ सकता है। कई लोगों को खाली पेट सेब खाने से गैस बन जाती है। 

कॉफी-
आमतौर पर लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी या चाय से करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट कॉफी पीने से गंभीर एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को बढ़ाता है जिसके कारण कुछ लोगों में गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। 

खट्टे फल-
खट्टे फल विटामिन्स का घर माना जाता है। लोग अक्सर इन्हें सुबह खाते हैं, लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां खाली पेट खट्टे फलों को खाने से एसिड अधिक बन सकता है। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर और फ्रक्टोज पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को धीमा कर सकता है। 

दही -
सर्दी में खाली पेट दही कभी नहीं खानी चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है, जो आपको नुकसान पहुंचाती है। खाली पेट दही खाना सर्दी-जुकाम का कारण बन सकता है। इसके अलावा ठंडी ड्रिंक्स भी खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। इससे आपका पाचनतंत्र प्रभावित हो सकता है। 

 टमाटर- 
ठंड में सलाद में टमाटर अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन इसे कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। टमाटर में टैनिक एसिडहोता है, जो पेट में अम्लता को बढ़ाता है। खाली पेट टमाटर खाने से पेट में गैस बन सकती है। आप टमाटर का सलाद दोपहर, शाम को खा सकते हैं।

तरबूज-

तरबूज खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसे खाली पेट खाने से एसिडिटी हो सकती है, साथ ही डाइजेशन भी खराब हो जाता है। 

शकरकंद-
शकरकंद भी खाली पेट नहीं खानी चाहिए। इसमें टैनिन और पैक्टीन होता है जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो जाती है। इसके कारण सीने में जलन भी होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।