1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एसिडिटी और ब्लोटिंग से हैं परेशान तो पिएं ये देसी ड्रिंक्स, पेट की कई समस्याओं से मिलेगा आराम

एसिडिटी और ब्लोटिंग से हैं परेशान तो पिएं ये देसी ड्रिंक्स, पेट की कई समस्याओं से मिलेगा आराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 23, 2025 04:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 04:53 pm IST

एसिडिटी होने पर अगर आप कुछ देसी ड्रिंक्स को ट्राई करें तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

एसिड रिफ्लक्स के लिए क्या पियें- India TV Hindi
एसिड रिफ्लक्स के लिए क्या पियें Image Source : SOCIAL

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली में लोगों को एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। असमय भोजन, प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन, नींद और एक्सरसाइज की कमी  इन परेशानियों का मुख्य कारण है। एसिडिटी और ब्लोटिंग की वजह से लगातार डकार आती है लोगों को सोना तक दूभर हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन करें तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। तो, आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें पीने से आप गैस और ब्लोटिंग की समस्या से बच सकते हैं।

एसिडिटी- ब्लोटिंग में इन ड्रिंक्स का करें सेवन:

  • पुदीना ड्रिंक: पुदीना ड्रिंक एसिडिटी में आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये एसिड रिफ्लक्स को कम करता है, सीने की जलन में कमी लाता है और फिर से पेट ठंडा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये डाइजेशन ठीक करने और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में भी मददगार है। 

  • हींग से बना ड्रिंक: हींग से बना ड्रिंक आपके लिए कारगर तरीके से काम करता है। ये एसिड रिफलक्स को कम करने में मददगार है। से तुरंत ही एसिडिक पीएच को कम करता है और एसिड को न्यूट्रीलाइज करता है। साथ ही अगर आपको एसिडिटी के साथ पेट में मरोड़ भी है तो ये आपके लिए कारगर होगा। 

  • अदरक जूस: तुलसी-अदरक का जूस आपके लिए काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। ये एसिड को न्यूट्रीलाइज करने के साथ सीने की जलन को भी कम करता है। आप इन दोनों से बने जूस को वेट लॉस के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि ये मेटाबोलिक फंक्शन बढ़ाता है और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। 

  • छाछ: छाछ एक ऐसा देसी ड्रिंक है, जिसे पीना पेट के लिए हमेशा से ही कारगर माना गया है। एसिडिटी होने पर आप छाछ में काला नमक मिला कर पी सकते हैं। ये एसिड रिफ्लक्स को कम करता है और साथ ही पेट साफ करने में भी मदद करता है। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।