1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घुटनों में दर्द और अकड़न को कैसे ठीक करें, आयुर्वेद और योग से करें आर्थराइटिस का उपचार

घुटनों में दर्द और अकड़न को कैसे ठीक करें, आयुर्वेद और योग से करें आर्थराइटिस का उपचार

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Bharti Singh
 Published : Apr 18, 2024 08:37 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 08:37 am IST

Arthritis Knee Pain Remedies: आजकल कम उम्र में ही लोग जोड़ों के दर्द से परेशान होने लगे हैं। शरीर में पोषण की कमी और शारीरिक श्रम कम करने के कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। जानिए योग और आयुर्वेदिक उपचार से कैसे गठिया अर्थराइटिस की समस्या को दूर किया जा सकता है?

गठिया का इलाज- India TV Hindi
गठिया का इलाज Image Source : FREEPIK

देश में करीब 15 करोड़ से ज्यादा लोग आर्थराइटिस की वजह से घुटनों के दर्द से परेशान हैं। घुटनों में दर्द-अकड़न-जकड़न की वजह से उठना बैठना मुश्किल हो जाता है। र्थराइटिस की वजह से ऐसे मरीज़ों की तादाद लगातार बढ़ रही है। भारत में 4 करोड़ लोग घुटनों की बीमारी से परेशान हैं, जिन्हें तुरंत Knee Replacement की ज़रूरत हैं। वैसे आर्थराइटिस का हमला सिर्फ घुटनों पर ही नहीं होता, बल्कि शरीर के हर जोड़ पर होता है। किसी की उंगलिया दुखती है। कोई कलाई के दर्द से परेशान रहता है। किसी की रीढ़ की हड्डी दुखती है, तो किसी के कंधे जाम रहते हैं।

हालात ये हैं कि भारहत में करीब 18 करोड़ से ज़्यादा लोग हड्डियों की इस बीमारी से परेशान हैं। हर साल 1 करोड़ नए मरीज़ सामने आते हैं। जिनमें ऑस्टियो आर्थराइटिस के पेशेंट्स ज़्यादा होते हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस यानि R.A के पेशेंट बेशक कम हों, लेकिन दर्द से रिश्ता उनका भी बहुत गहरा है और ये बीमारी तो बच्चों को भी नहीं बख्शती। खेलने-कूदने की उम्र में बच्चे इस घातक रोग की चपेट में आ रहे हैं। स्वामी रामदेव से जानते हैं जोड़ों को फ्लेक्सिबल और मज़बूत बनाने के लिए क्या योग और आयुर्वेदिक उपाय करने चाहिए?

घुटने खराब होने की वजह

  • मोटापा
  • शुगर
  • इंजरी
  • कार्टिलेज घिसना
  • आर्थराइटिस

आर्थराइटिस का दर्द कहां कहां होता है?

  • उंगली
  • कलाई
  • रीढ़
  • कंधे

आर्थराइटिस के लक्षण  

  • ज्वाइंट्स में दर्द  
  • जोड़ों में अकड़न
  • घुटनों में सूजन
  • स्किन लाल होना
  • चलने-फिरने में तकलीफ 

जोड़ों में दर्द होने पर न करें ये गलती

  • वजन ना बढ़ने दें
  • स्मोकिंग से बचें
  • पॉश्चर सही रखें

जोड़ों में दर्द होने पर परहेज

  • प्रोसेस्ड फूड
  • ग्लूटेन फूड
  • अल्कोहल
  • ज्यादा चीनी-नमक

जोड़ों में दर्द होने पर ऐसे रखें ख्याल 

  • गर्म कपड़े पहने
  • पानी ज्यादा पीएं
  • वर्कआउट करें
  • विटामिन D जरुरी

जोड़ों में दर्द होने पर रोज खाएं

  • बथुआ
  • सहजन
  • पालक
  • ब्रोकली

मोटापा घटेगा कम होगा दर्द

  • सिर्फ गर्म पानी पीएं
  • सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें
  • लौकी का सूप-जूस लें
  • लौकी की सब्जी खाएं
  • अनाज और चावल कम कर दें
  • खूब सलाद खाएं
  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं

गठिया में फायदेमंद मसाज थेरेपी

  • पीड़ांतक तेल 
  • पिपरमिंट-नारियल तेल 
  • यूकेलिप्टस ऑयल 
  • तिल का तेल
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।