1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इतने बजे तक खत्म कर लें डिनर, रात में देर से खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

इतने बजे तक खत्म कर लें डिनर, रात में देर से खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 28, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 09:37 pm IST

Late Night Dinner Side Effects: जो लोग रात में देर से डिनर करते हैं उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। रात में लेट खाना खाने की आदत आपको कई बीमारियों के चंगुल में फंसा सकती है। जानिए देर रात खाना खाने के नुकसान।

Best Time For Dinner- India TV Hindi
Best Time For Dinner Image Source : FREEPIK

गांव और छोटे शहरों में आज भी लोग सूर्यास्त के समय ही खाना खा लेते हैं। लेकिन महानगरों में रहने वाले लोग रात में 9-10 बजे खाना खाते हैं। कुछ लोग तो इससे भी लेट डिनर करते हैं और खाकर सीधे सो जाते हैं। आपकी ये आदत खराब लाइफस्टाइल में शामिल होती है। देर से डिनर करने की आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो सकती हैं। जानिए लेट नाइट डिनर करने के नुकसान क्या है और रात में कितने बजे तक खाना खा लेना चाहिए?

रात में देर से खाना खाने के नुकसान

पाचन तंत्र पर असर- जब आप देर रात खाना खाते हैं तो पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है। रात में पाचन तंत्र स्लो हो जाता है जिसकी वजह से खाना नहीं पचता और गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार तो देर रात खाना खाने से नींद भी नहीं आती है।

वजन बढ़ाए- रात में देर से खाना खाने का एक बड़ा नुकसान है कि इससे वजन बढ़ने लगता है। लेट नाइट खाया हुआ खाना पचता नहीं है और फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाता है। जिससे मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर से अगर आप खाते ही सो जाते हैं तो वजन तेजी से बढ़ता है।

मेटाबॉलिज्म स्लो- जो लोग देर रात खाना खाते हैं उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में खाने से जरूरी पोषक तत्व नहीं बन पाते और शरीर में मोटापा बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से कैलोरी बर्न की प्रक्रिया भी स्लो हो जाती है।

शुगल लेवल हाई- डायबिटीज के रोगियों को देर से खाना नहीं खाना चाहिए। रात में लेट खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे शुगर के मरीज को मुश्किलें हो सकती हैं।

नींद की समस्या- जो लोग रात में देर से खाना खाते ही सो जाते हैं उनकी नींद में भी खलल पड़ सकती है। पेट भारी होने के वजह से कई बार नींद नहीं आती और बेचैनी सी महसूस होने लगती है।

हार्ट की बीमारियों का खतरा- देर से खाना खाने के ये सारे कारण मिलकर दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं। इसलिए हार्ट हेल्थ को ध्यान में रखते हुए भी आपको समय से खाना खा लेना चाहिए।

कितने बजे तक कर लेना चाहए डिनर?

रात का खाना आपको 7 बजे तक कर लेना चाहिए। आपके खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का गैप जरूर होना चाहिए। अगर आपकी लेट नाइट शिफ्ट है या रात में देर तक जगने का काम है तो भी आपको 8 बजे तक किसी भी हाल में खाना खत्म कर लेना चाहिए। इसके बाज आप पानी पी सकते हैं। इससे खाना पचाना आसान होगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।