1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खे, तुंरत मिलेगी राहत

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खे, तुंरत मिलेगी राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2020 02:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 02:07 pm IST

गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल करने के कारण 50 प्रतिशत महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। जानिए किन घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खे, तुंरत मिलेगी राहत- India TV Hindi
यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में कारगर है ये घरेलू नुस्खे, तुंरत मिलेगी राहत Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) एक आम समस्या है। यूरिन इंफेक्शन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। कई महिलाओं को इस बीमारी का अधिकतर सामना करना पड़ता है। एक रिर्पोट के अनुसार गंदे वॉशरूम का इस्तेमाल करने के कारण 50 प्रतिशत महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। जानिए किन घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

यूरिन इंफेक्शन तब होता है जब मूत्राशय और उसकी नली संक्रमित हो जाती है। जिसे नॉर्मल भाषा में मूत्राशय में होने वाली सूजन कहा जाता है। यूरिन इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है। जिसमें लंबे समय से यूरिन रोके रखना, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, मोनोपॉज के समय इंफेक्शन आदि हो सकते है। 

ब्लड शुगर का 100 प्रतिशत इलाज, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे 7 दिन में मिलेगा डायबिटीज की दवा से छुटकारा 

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण

  • बार-बार यूरिन आना
  • यूरिन कम आना
  • यूरिन करते समय जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द होना
  • बुखार
  • उल्टी जैसा महसूस होना
  • यूरिन से खून आना
  • गंदा और बदबूदार यूरिन आना

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द कर देता है बुरा हाल, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे चंद मिनटों में मिल जाएगा आराम

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

इलायची

यूरिन इंफेक्शन से इलायची काफी कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए 5-6 इलायची के दानों के निकालकर पीस लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच सौंठ का पाउडर मिला लें। इसके बाद इसमें सेंधा नमक और थोड़ा सा अनार का रस मिलाकर गुनगुने पानी के पी लें। 

नारियल पानी
नारियल पानी आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। जिससे आपको यूरिन करते समय होने वाली जलन से छुटकारा मिलता है।

आंवला
एक चम्मच आंवला के पाउडर में 4-5 इलायची के दानों को डालकर पीस लें। इसके बाद इसका सेवन करे। 

चावल का पानी
अगर आपको अधिक जलन हो रही हैं तो आधा गिलास चावल का पानी में थोड़ी सी चीनी डालकर पी लें। इससे लाभ मिलेगा।

अदरक, दाचलीनी और हल्दी से बनी ये चाय तेजी से बूस्ट करेगी इम्यूनिटी, कोरोना भी रहेगा दूर

हल्दी
काले तिल को अदरक के साथ पीस लें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दिन में 3-4 बार खा लें।

सेब का सिरका
सेब का सिरका यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका में एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करे। 

दही
दही में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे आपके शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपको यूरिन इंफेक्शन में आराम मिलती है। दही के अलावा आप छाछ और दूध का सेवन भी कर सकते है। 

डायबिटीज के मरीज डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।