1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कितनी बार आ सकता है हार्ट अटैक? बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना है बेहद जरूरी

कितनी बार आ सकता है हार्ट अटैक? बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना है बेहद जरूरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 04, 2025 07:14 am IST,  Updated : May 04, 2025 09:38 am IST

हार्ट अटैक जैसी बीमारी आपकी जान पर भी हावी हो सकती है। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक कितनी बार आ सकता है और आप इसका शिकार बनने से कैसे बच सकते हैं...

दिल का दौरा- India TV Hindi
दिल का दौरा Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अब न केवल बुढ़ापे में बल्कि जवानी में भी लोग हार्ट अटैक की चपेट में आने लगे हैं। हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। यही वजह है कि अब लोगों को अपने दिल की देखभाल करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके लिए जागरूकता होना बेहद जरूरी है। आइए हार्ट अटैक से बचने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कितनी बार पड़ सकता है दिल का दौरा?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक शख्स को तीन बार तक हार्ट अटैक आ सकता है। लेकिन कुछ मामलों में संख्या इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है। आपको बता दें कि 45 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ने का ज्यादा खतरा हो सकता है। हालांकि, हार्ट अटैक की संभावना किसी भी उम्र के शख्स पर हमला बोल सकती है।

बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। सबसे पहले अपने वजन को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। धूम्रपान-शराब जैसी बुरी लत से दूरी बना लेने में ही आपके दिल की सेहत की भलाई है। डाइट प्लान में ज्यादा से ज्यादा फल-सब्जियां शामिल करें और फैटी-अनहेल्दी फूड आइटम्स का सेवन करने से परहेज करें। अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज-योग को शामिल करके आप हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात

सीने में दर्द या फिर दांत में दर्द महसूस होना, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना जैसे लक्षण हार्ट अटैक की तरफ इशारा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्ट अटैक के लक्षणों में चक्कर आना या फिर सिर घूमना, बेचैनी महसूस होना, जी मचलाना और गैस बनना भी शामिल हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।