1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज रात में मुंह में रखकर सो जाएं ये छाल, सुबह तक कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज रात में मुंह में रखकर सो जाएं ये छाल, सुबह तक कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 21, 2024 10:21 am IST,  Updated : Aug 21, 2024 10:21 am IST

Home Remedies For Diabetes: कई बार सुबह शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा होता है। जिसे दिनभर में कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप रात में ही ब्लड शुगर को कम करने के कुछ घरेलू उपाय कर लें। जिससे सुबह शुगर लेवल कम रहे। जानिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय।

डायबिटीज में अर्जुन की छाल- India TV Hindi
डायबिटीज में अर्जुन की छाल Image Source : FREEPIK

बदलती जीवनशैली की वजह से आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जिसमें डायबिटीज काफी तेजी से बढ़ने वाली बीमारी बन गई है। पिछले कुछ सालों में युवाओं में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब बच्चे भी शुगर की बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। डायबिटीज में हमारे पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाते हैं जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर समय रहते ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं किया तो इससे पूरे शरीर के अंगों पर बुरा असर पड़ता है। 

डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज अभी तक नहीं है इसे सिर्फ खान-पान और लाइफस्टाइल को ठीक करके कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर लेवल को हमेशा कंट्रोल में रखना आपके लिए सबसे जरूरी है। इसलिए खाने के साथ कुछ घरेलू उपचार भी करते रहें। आज हम आपको शुगर को काबू में करने के लिए एक असरदार उपाय बता रहे हैं। 

अर्जुन की छाल के फायदे 

अर्जुन की छाल का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। डायबिटीज में भी अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद साबित होती है। अर्जुन की छाल में ऐसे कई एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन को बढ़ाते हैं। इसके अलावा अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स और  एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्व के रूप में काम करती है। जिससे शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी अर्जुन की छाल प्रभावी साबित होती है। आप इससे शुगर की बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। किडनी और लिवर के लिए भी ये फायदेमंद साबित होती है।

डायबिटीज में अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें?

शरीर में बढ़ हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग किया जाता है। आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रात में सोने से पहले 1 टुकड़ा अर्जुन की छाल मुंह में रख लेते हैं और सो जाते हैं तो इससे सुबह आपका ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल रहेगा। इससे पाचन भी दुरुस्त होगा और सुबह पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आप चाहें तो अर्जुन की छाल का पानी भी सुबह पी सकते हैं। इसके लिए छाल को पानी में भिगो दें और सुबह उबालकर छानकर पी लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।