1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना जिम जाए घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रॉग मसल्स, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान

बिना जिम जाए घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रॉग मसल्स, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:47 am IST

कई लोग ऐसे होते हैं कि वो मसल्स तो बनाना चाहते हैं लेकिन जिम जाना पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो करें ये एक्सरसाइज।

Strong Muscle- India TV Hindi
Strong Muscle Image Source : INSTAGRAM/OR_AVISHAY

कई लोग ऐसे होते हैं कि वो मसल्स तो बनाना चाहते हैं लेकिन जिम जाना पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जो करने में बेहद आसान हैं और इन्हें रोजाना करने से घर बैठे ही आपके मसल्स स्ट्रॉग बन जाएंगे। जानें घर बैठे मसल्स बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें। 

Pushup
Image Source : INSTAGRAM/KISE_777Pushup

पुशअप्स

पुशअप्स करना सबसे आसान और सरल तरीका है मसल्स को मजबूत बनाने का। इसके लिए बस आप जमीन पर पेट के बल लेट जाइए। अब दोनों हाथों को नीचे जमीन पर रखकर कंधों को ऊपर करें और पंजों को जमीन पर टिकाएं। अब बार-बार नीचे जाएं और फिर ऊपर जाएं। रोजाना इस तरह से कम कम 50 पुशअप्स जरूर करें। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो 10 सेट ही करें। बाद में धीरे-धीरे इसकी संख्या को बढ़ाएं।

Dips
Image Source : TWITTER/CHASDips 

डिप्स
डिप्स भी घर में आसानी से कर सकते हैं। डिप्स करने से मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। इसके लिए आप बस घर में मौजूद बेड के या फिर किसी ऐसी मजबूत चीज के सहारे बैठें जो खिसके नहीं। उदाहरण के तौर पर अगर आप बेड के सहारे बैठे हैं। अब अपने दोनों हाथों को बेड की तरफ पकड़कर बैठें और पैरों को आगे की ओर फैलाएं। अब हाथ के सहारे बार-बार उठे और बैठें। ऐसा एक बार में 20 से 30 बार करें। धीरे-धीरे इसकी संख्या आगे बढ़ाएं। 

Crunches
Image Source : INSTAGRAM/SAHIFAPARACHAFITNESSCrunches 

क्रंचेज
क्रंचेज भी मसल्स बनाने के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज है। इसके लिए बस आप पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को घुटने से मोड़कर फैला लें। अब दोनों हाथों को फोल्ड करके सिर के नीचे रखें। अब बार-बार उठे और सिर को घुटने तक लेकर आएं। इससे एक तो आपके मसल्स पर प्रेशर पड़ेगा साथ ही पेट भी अंदर हो जाएगा।

डबल्स की जगह किसी भारी चीज से करें कर्ल्स
कर्ल्स भी मसल्स के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके लिए बस आप दोनों हाथ में पानी की भरी बोतल अपनी क्षमता के अनुसार लें और कंधे तक बार-बार लेकर आएं। इससे मसल्स मजबूत होंगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

एक कटोरी रोजाना खाएं दही और चीनी, पेट को रखेगा ठंडा और होंगे कई फायदे भी

शुगर एकाएक बढ़ जाए तो कैसे करें कंट्रोल? जानें क्या खाएं और क्या छोड़े

रात को पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें ये उपाय, इंस्टेंट होगा फायदा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।