1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पपीते के रस में है इम्यूनिटी बढ़ाने की ताकत, जानिए बनाने का तरीका

पपीते के रस में है इम्यूनिटी बढ़ाने की ताकत, जानिए बनाने का तरीका

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Jun 29, 2021 10:27 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 12:28 pm IST

इस महामारी के दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पपीते का रस एक अच्छा विकल्प है।

papaya juice- India TV Hindi
papaya jiuice Image Source : INDIA TV

पपीता यूं तो बीमार व्यक्ति को हाजमे के लिए दिए जाने वाले फल के नाम से मशहूर है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कच्चा और पक्का पपीता दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासकर गर्मी के मौसम में पपीता खाना और पपीते का रस पीना सेहत के लिए खास लाभकारी होता है। पपीते में काफी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं इसलिए इसे इसे फलों में एंजल का नाम दिया जाता है।

आप अगर इसके पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम पपीते में 19 फीसदी विटामिन ए, 2 फीसदी केल्शियन, पांच फीसदी मैग्नीशियम होता है। सौ ग्राम पपीते में 43 फीसदी कैलोरी मिलती है।

आप चाहें तो पपीते को कच्चा खा सकते हैं। कच्चे पपीते को उबालकर उसका जूस बनाकर पी सकते हैं या कई इलाकों में कच्चे पपीते की सब्जी बनाई जाती है। 

पके पपीते को काटकर काला नमक डालकर खाया जाए तो यह पाचन अच्छा करता है। आप इसी पपीते का रस या शेक बनाकर सेवन कर सकते हैं। 

पपीते के जूस में विटामिन ए व विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। ये दोनों ही विटामिन्स प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाते हैं। इस कारण व्यक्ति का वायरल, बैक्टीरियल व फंगल संक्रमण से बचाव होता है।

पपीते के रस के फायदे- 

  1. अगर  बुखार, जुकाम या ठण्ड के लक्षण दिख रहे हों तो पपीते के जूस का सेवन करना चाहिए।
  2. पपीते के रस में फ़ाइबर की पर्याप्त मात्रा होने के कारण पपीते का जूस कब्ज़ की समस्या छुटकारा दिलाता है।
  3. पपीते के रस का सेवन करने से कैंसर जैसे रोग की संभावना को कम किया जा सकता है।  का सेवन करने से कैंसर जैसे रोग से बचा जा सकता है। पपीते का जूस प्रोस्टेट और पेट के कैंसर से बचाव करने में सहायक है। पपीते का रस  पेट में मौजूद कोशिकाओं अलग नहीं होने देता और इससे कैंसर में बचाव होता है।
  4. पपीते में मौजूद पेपेन नामक तत्व चेहरे की मृत कोशिकाओं और खत्म करता है। पपीते के रस के सेवन से चेहरे पर एक्ने पिंपल और झांइयों में लाभ होता है। 
  5. पपीते के रस के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और इसके फलस्वरूप ह्रदय संबंधी बीमारियां होने की संभावना कम होती है। 
  6. पपीते के रस के सेवन से मासिक धर्म में पेट की ऐंठन और दर्द की समस्या दूर होती है। लेकिन जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं उनको पपीते के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  7. पपीते का जूस आंतों की समस्याओं में भी लाभकारी है। इसके रस से पेट में अल्सर की समस्या दूर होती है। पपीते का रस आंत में पाए जाने वाले कीड़ों को भी बाहर निकाल फेंकता है। 

पपीते का जूस बनाने का तरीका - 

सामग्री - 

एक पका पपीता
एक नींबू
एक चम्मच शहद

कैसे बनाएं - 
सबसे पहले पपीते को छिलका उताकर काट लीजिए। उसके टुकड़े करके मिक्सी में डाले और फिर इसमें नींबी का रस मिला लीजिए। अच्छी तरह मिक्स करके गिलास में निकाल लीजिए। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए औऱ ठंडा करके पीजिए। आप चाहें तो पपीते की पत्तियों का रस भी बनाकर पी सकते हैं। पपीते की पत्तियां भी सेहत के लिए काफी अच्छी होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।