1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुड़ और देसी घी रोजाना खाने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी और चमकेगा चेहरा, रुजुता दिवेकर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

गुड़ और देसी घी रोजाना खाने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी और चमकेगा चेहरा, रुजुता दिवेकर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Oct 13, 2020 05:59 pm IST

मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट किया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की वजह रुजुता का हार्मोंस और इम्यूनिटी को मजबूत करने का देसी नुस्खा है।

Rujuta Diwekar- India TV Hindi
Rujuta Diwekar Image Source : INSTAGRAM/RUHUTA DIWEKAR

मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट किया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की वजह रुजुता का हार्मोंस और इम्यूनिटी को मजबूत करने का देसी नुस्खा है। इस देसी नुस्खे में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ने गुड़ और देसी घी का कॉम्बिनेशन रोजाना खाना खाने के बाद खाना चाहिए इसका जिक्र किया।

इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं बदलते मौसम में की गई ये 5 गलतियां, कहीं आप तो नहीं कर रहे

रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर देसी घी और गुड़ की एक तस्वीर शेयर की इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। रुजिता ने कैप्शन में लिखा- थोड़े से गुड़ और घी के साथ अपना दोपहर का खाना खत्म करें। आयरन और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर ये कॉम्बिनेशन आपकी ना केवल मीठा खाने की इच्छा को पूरा करेगा बल्कि हार्मोंस और इम्यूनिटी को बूस्ट भी करेगा। क्या आपने कभी इसे ट्राई किया है? ये आपकी स्किन के लिए बेहतरीन है।'

गुड़ के फायदे 

शरीर को देता है एनर्जी

गुड़ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। यानी कि अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो ऐसे में गुड़ को खाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है। खास बात है कि गुड़ जल्दी पच भी जाता है और एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। इसलिए जब भी आपको थकान हो तो तुरंत गुड़ खाएं। हालांकि डायबिटीज के रोगियों को गुड़ का परहेज करना चाहिए।

Jaggery
Image Source : INSTAGRAM/FOOD_KITCHENJaggery

हड्डियों को करेगा मजबूत
गुड़ हड्डियों को मजबूती भी देता है। खास तौर पर ये उन लोगों को लिए फायदेमंद है जिनके जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है। वहीं अगर किसी को सर्दियों में जोड़ों में ज्यादा तकलीफ हो तो वो अदरक के एक टुकड़े के साथ रोजाना गुड़ का एक टुकड़ा खाएं। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

रोजाना पीएं गुड़ और हल्दी से बनी ये ड्रिंक, बूस्ट करेगी इम्यूनिटी और बचे रहेंगे कोरोना वायरस से

दूर होगी आयरन की कमी
गुड़ को खाने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होगी। खासतौर पर जो लोग एनीमिया के शिकार हैं वो चीनी की जगह गुड़ खाएं। इससे उन्हें फायदा होगा। 

खांसी जुकाम में फायदा 
गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से अगर किसी को सर्दी और जुकाम हो गया हो तो उसे गुड़ जरूर खाना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जुकाम में कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहिए। इसे चाय में चीनी की जगह डालकर पी सकते हैं। 

त्वचा को बनाएगा चमकदार
गुड़ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ खून में खराब टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। इससे खून साफ हो जाता है और स्किन में चमक आ जाती है। इसके साथ ही मुहांसे और झुर्रियों की समस्या भी दूर हो जाती है। 

अस्थमा के रोगी जरूर खाएं
अस्थमा के रोगियों के लिए गुड़ फायदेमंद होता है। ये ना केवल शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है बल्कि एंटी एलर्जिक होने की वजह से अस्थमा के मरीज को राहत भी देता है। 

Desi Ghee
Image Source : INSTAGRAM/SWEETKARAMCOFFEE_INDIADesi Ghee

देसी घी के फायदे

  • रोजाना एक चम्मच देसी घी खाने से आपका दिल हेल्दी रहता है। देसी घी हार्ट की नलियों को ब्लॉक होने से बचाता है। 
  • देसी घी में फैट बहुत कम मात्रा में होता है। इसी वजह से ये सही तरीके से वजन बढ़ाने में मददगार होता है। 
  • इसमें विटामिन के 2 होता है। ये विटामिन हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है। 
  • घी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को हेल्दी बनाने में सहायक होते हैं। 
  • इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।