1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Kishmish Benefits: खून में आयरन की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें किशमिश का सेवन

Kishmish Benefits: खून में आयरन की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें किशमिश का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 08:48 pm IST

किशमिश का सेवन हम सभी ने कभी ना कभी ओट्स, केक या बेकरी के उत्पादों के जरिए किया होगा। ये खाने में मीठी होती है और कई गुणों से भरपूर भी होती है।

किशमिश खाने के फायदे - India TV Hindi
किशमिश खाने के फायदे  Image Source : INSTAGRAM/NATURALTIPS_BYISLAM

देखने में किशमिश बहुत छोटी होती है लेकिन जितना छोटा इसका साइज होता है ये सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद होती है। आमतौर पर लोग किशमिश को मिठाई या फिर खीर में इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल करते हैं। सेहत के लिए भी किशमिश काफी फायदेमंद होती है। खून में आयरन की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी किशमिश का सेवन किया जा सकता है।

Detox Water Health Benefits: रोजाना डिटॉक्स वॉटर पीने के हैं कई फायदे, जानें बनाने का अलग-अलग तरीका

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है किशमिश का सेवन 

शुगर और कैलोरीज से भरपूर होती है किशमिश 

kishmish
Image Source : INSTAGRAM/HOUSEOFFROZENFOODS_INDIAकिशमिश खाने के फायदे 

विशेषज्ञों की माने तो आधे कप किशमिश में लगभग 217 कैलोरीज और 47 ग्राम शुगर पाई जाती है, यह शुगर नेचुरल होती है। लेकिन, अपनी कैलोरीज को फिक्स रखने वाले लोगों के लिए यह ठीक नहीं है। अगर आप कैलोरीज और शुगर का ध्यान रखना चाहते हैं तो आप किशमिश के छोटे बॉक्स खरीद सकते हैं। इनमें मुश्किल से कैलोरीज की संख्या 100 ही होती है। 

फाइबर से भरपूर होती है किशमिश 

किशमिश के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों में फाइबर भी शामिल है। आधा कप किशमिश में 3.3 ग्राम के आस-पास फाइबर पाया जाता है। आपको दिनभर में जितने फाइबर की जरूरत होती है उसका 10 से 24 प्रतिशत भाग आधा कप किशमिश में मौजूद होता है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

आयरन की कमी को पूरा करती है किशमिश 

किशमिश का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। आधा कप किशमिश में 1.3 मिलीग्राम आयरन होता है। खास बात ये है कि जितने आयरन की जरूरत एक व्यक्ति को दिनभर में होती है, उसका 7 प्रतिशत आधा कप किशमिश से मिल सकता है। दरअसल, शरीर में आयरन की कमी से खून बनने की गति धीमी होने लगती है। इस बीमारी को 'एनीमिया' के नाम से जाना जाता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है। 

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करेंगे ये 10 फूड्स, डाइट में करें शामिल

कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए खाएं किशमिश  

kishmish
Image Source : INSTAGRAM/AMYDRYFRUITSकिशमिश 

आधा कप किशमिश में 45 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह आपकी रोज की 4 प्रतिशत कैल्शियम की मात्रा के बराबर है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमें अपनी हड्डियों और दांतों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में कैल्शियम का सेवन नहीं करते तो इससे आपको हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

किशमिश में होता है एंटीऑक्सीडेंट तत्व

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण भी पाए जाते हैं। यह गुण आपको कई बड़ी बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर में कैंसर के वायरस को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा यह आपको हृदय रोग से भी बचा कर रखते हैं।

बदलते मैसम में सर्दी-जुकाम से हैं परेशान तो अपनाएं 7 घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

इस तरह से खाएं किशमिश

kishmish
Image Source : INSTAGRAM/THEBROWNBLINGसेहत के लिए फायदेमंद है किशमिश 

किशमिश आप कई तरह से खा सकते हैं। आप चाहें तो इनका सेवन सीधा कर सकते हैं, या फिर आप इन्हें किसी डिश में डालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप किशमिश को ओट्स में डालकर खा सकते हैं। या फिर आप कुकीज में डालकर भी खा सकते हैं। सलाद के साथ भी किशमिश का सेवन किया जा सकता है।  अलसी या अन्य सीड्स के साथ भी किशमिश का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।   

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें धनिया पत्ती का सेवन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हैं ये 6 फ्रूट्स, आज ही से करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।