1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए बस ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल, अपने आप कम होने लगेगी चर्बी

वजन घटाने के लिए बस ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल, अपने आप कम होने लगेगी चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 06:43 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 06:44 pm IST

वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो मेथी इसमें आपकी मदद कर सकती है। जानिए मेथी किस तरह से आपके बैली फैट को कम करने का काम करेगी। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें।

weight loss - India TV Hindi
weight loss  Image Source : INDIA TV

जितना वजन बढ़ाना मुश्किल है उतना ही ज्यादा वजन को घटाना भी मुश्किल है। हद से ज्यादा बढ़ा हुआ वजन ना केवल आपकी पर्सनालिटी पर खराब असर डालता है बल्कि मोटापे की वजह से आपको कई सारी सेहत संबंधी दिक्कतें भी होने लगती है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने का कोई घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो इसमें आपके किचन में मौजूद मेथी मदद कर सकती है। जानिए मेथी किस तरह से आपके बैली फैट को कम करने का काम करेगी। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें। 

वजन घटाने के अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा ये जूस, बस इस तरह करें सेवन

वजन घटाने में असरदार है मेथी

मेथी खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा वजन को भी कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन ए और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके बढ़े हुए वजन को जल्द कंट्रोल करने में मदद करेगी। 

Methi
Image Source : INSTAGRAM/THELADYBAKERAT147methi

मेथी की चाए घटाएगी वजन
मेथी का पानी पीने के अलावा इसकी चाय बनाकर भी आप पी सकते हैं। मेथी से बनी ये चाय आपके शरीर के जमा फैट को बर्न कर वजन घटाने में असरदार है। जानिए मेथी चाय बनाने के लिए जरूरी चीजें और बनाने का तरीका।

वजन घटाने के लिए खाली पेट पिएं बस ये ड्रिंक, अपने आप कम होगी चर्बी

मेथी चाय बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • मेथी दाना
  • दालचीनी का टुकड़ा
  • चीनी
  • अदरक का टुकड़ा

मेथी चाय बनाने की विधि- मेथी दाना की चाय को बनाने के लिए आप बस एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाना, दालचीनी का टुकड़ा, चीनी और अदरक को मिलाएं। इसे धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे छान लें। रोजाना इस चाय को पिएं। आपका वजन घटने लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।