1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूंग दाल का पानी इन 7 बीमारियों से करता है बचाव, जानें बनाने का तरीका

मूंग दाल का पानी इन 7 बीमारियों से करता है बचाव, जानें बनाने का तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 03, 2021 01:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 01:50 pm IST

मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा मूंग दाल की आसानी से पच जाती है।

moong dal - India TV Hindi
मूंग दाल  Image Source : FREEPIK.COM

मूंग की दाल खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है। साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा मूंग की दाल में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉलेट, कॉपर, जिंक और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप मूंग दाल को कई तरह से खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि मूंग दाल से कई चीजें बनती हैं। कुछ लोग इससे पापड़ बनाते हैं, तो कुछ लोग इसका लड्डू खाना पसंद करते हैं। मूंग दाल का हलवा भारतीय व्यजंनों का एक प्रमुख हिस्सा है। वहीं, इस दाल का पानी पीकर आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

मुलेठी का सेवन पाचन-गठिया सहित कई बीमारियां को रखेगा दूर, इस तरह से करें इस्तेमाल

मूंग दाल का पानी पीने से दूर रहती हैं ये बीमारियां 

मोटापा घटाने में

अगर आप मोटापा से ग्रसित हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना मूंग दाल के पानी का सेवन करें। इस दाल में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मूंग दाल का पानी मेटॉबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिस वजह से वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

 बॉडी को डिटॉक्स करने में

मूंग दाल के पानी का नियमित सेवन करने से  शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे शरीर की सफाई हो जाती है। साथ ही इस दाल के पानी में मौजूद तत्व लिवर, गॉल ब्लैडर, रक्त व आंतों को भी साफ करते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

मूंग दाल का पानी शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा मूंग दाल ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज को व्यवस्थित रखने में सहायता मिलती है।

कमजोरी

शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो मूंग दाल का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मूंग दाल में आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

करौंदा खाने से वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मिलेगी मदद, जानें अन्य 4 फायदे

मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका

मूंग दाल का पानी बनाने के लिए आप एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें मूंग दाल और स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद दाल को अच्छे से मैश कर ले। अब आपका मूंग दाल का पानी सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है।  

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

वजन कम करने के लिए अदरक को 3 तरह से करें इस्तेमाल, दिखेगा असर

रोज खा रहे हैं सफेद ब्रेड तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों की आ सकते हैं चपेट में

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।