1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में बार बार टूटती है नींद? कहीं इन चीजों का तो नहीं कर रहे सेवन

रात में बार बार टूटती है नींद? कहीं इन चीजों का तो नहीं कर रहे सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 13, 2022 03:13 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 03:24 pm IST

रात में सोने से पहले आप जो खाते हैं, उससे भी नींद प्रभावित होती है। खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे नींद अच्छी आती है तो वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें खाने के बाद बस करवटें ही बदलते रहते हैं।

रात में बार बार टूटती...- India TV Hindi
रात में बार बार टूटती है नींद? कहीं इन चीजों का तो नहीं कर रहे सेवन Image Source : FREEPIK

कहते हैं अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। यदि आप ठीक से नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको कई बीमारियां हो सकती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम सोने से पहले कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो नींद में बाधा उत्पन्न करती हैं। रात में सोने से पहले आप जो खाते हैं, उससे भी नींद प्रभावित होती है। खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे नींद अच्छी आती है तो वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें खाने के बाद बस करवटें ही बदलते रहते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन सी ऐसी चीजें हैं जो सोने से पहले नहीं खानी चाहिए-

कार्बोहाइड्रेट बेस्ड फ़ूड-

रात को सोने से पहले बहुत लोग, पास्ता, आलू, चिप्स, केला, सेब, चावल, ब्रेड और साबित अनाज जैसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो कि सही नहीं है । ये चीजें रात में परेशानी उत्पन्न करती हैं। सोने में दिक्कत करती हैं। ये बेचैनी बढ़ाने का काम करती हैं जिससे नींद नहीं आती है। इसलिए इन चीजों का सेवन सोने से पहले करने से बचना चाहिए।

चॉकलेट-
अक्सर लोग सोने से पहले या खाने के बाद चॉकलेट खा लेते हैं, लेकिन इससे बचना चाहिए। चॉकलेट आपकी नींद को दूर भगाने का काम भी करती है। इसलिए रात को चॉकलेट के सेवन से बचने की ज़रूरत है।

अधिक प्रोटीन वाली चीजों से बचें-
चिकन या किसी भी तरह की प्रोटीन वाली चीज रात में नहीं खानी चाहिए। इससे सोते समय पाचन क्षमता 50 प्रतिशत तक धीमी हो जाती है। ज्यादा प्रोटीन लेने पर सोने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाए, आपकी बॉडी पाचन पर ध्यान देने लगती है इसीलिए रात में इनका सेवन न करें।

लहसुन-
लहसुन आपकी नींद को दूर करने की वजह भी बन सकता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों और स्वास्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन ये नींद उड़ाने का काम भी करते हैं।

मीठा-
अधिकतर लोग खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन रात में मीठा खाने से आपकी नींद उड़ सकती है। जी हां रात में किसी भी तरह की मिठाई का सेवन आपकी नींद उड़ाने में खास भूमिका निभाता है। इसलिए रात को खाने से पहले मीठा खाना अवॉइड करना चाहिए।

कैफीन 
कैफीन इसका सीधा असर हमारे ब्रेन पर पड़ता है । कैफीन की मात्रा वाली किसी भी चीज को खाने या पीने से नींद पर असर पड़ता है । कैफीन का प्रभाव उसे लेने के पांच घंटे बाद तक बना रहता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।