1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कद्दू ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, शुगर कंट्रोल करने के अलावा वजन भी करेगा कम

कद्दू ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, शुगर कंट्रोल करने के अलावा वजन भी करेगा कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2021 07:00 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 07:06 pm IST

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कद्दू में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अन्य दूसरी सब्जियों में नहीं होते। खास बात है कि सिर्फ कद्दू ही नहीं बल्कि इसके बीज भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जानिए कद्दू के बीज का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे होंगे।

Pumpkin seeds- India TV Hindi
Pumpkin seeds Image Source : INDIA TV

कद्दू का नाम सुनते ही कुछ लोग नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं तो कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। हालांकि ये बात भी सही है कि अगर कुछ सब्जियों में कद्दू ना डाला जाए तो उसका टेस्ट भी बिल्कुल नहीं आता खासतौर पर सांभर का। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि कद्दू में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अन्य दूसरी सब्जियों में नहीं होते। खास बात है कि सिर्फ कद्दू ही नहीं बल्कि इसके बीज भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जानिए कद्दू के बीज का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे होंगे।

Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कद्दू में प्रचुर मात्रा में जिंक होता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करता है जिसके कि आप बदलते मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके साथ ही कद्दू के बीजों का सेवन करने से आप डिप्रेशन से भी बचे रहते हैं। 

 Diabetes test machine
Image Source : INSTAGRAM/ VIDACAREHH Diabetes test machine 

डायबिटीज का खतरा होता है कम
शोधकर्ताओं के अनुसार कद्दू के बीज ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। यानी कि कद्दू के बीज को अगर आप डाइट में शामिल करेंगे तो ये शुगर लेवल के स्तर को मेनटेंन रखेगा। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार हैं ये 6 फ्रूट्स, आज ही से करें सेवन

आती है अच्छी नींद
कद्दू के बीज का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है। इसके लिए बस आप सोने से पहले कद्दू के बीज को खा लें। अगर आप कद्दू के बीज को ऐसे नहीं खा पा रहे तो किसी फल के साथ इसे खा लें। 

Pumpkin
Image Source : INSTAGRAM/PINOSFINEPRODUCEPumpkin 

दिल को रखता है हेल्दी
कद्दू के बीज का सेवन करने से आपका दिल भी हेल्दी रहेगा। ये ना केवल दिल का ख्याल रखेगा बल्कि बल्ड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में कारगर है। 

वजन कम करने में असरदार
कद्दू के बीज आपके वजन को घटाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कद्दू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। थोड़ा सा खाना खाने के बाद कद्दू के बीज खाने से पेट लंबे वक्त के लिए भरा रहता है। इससे आप कम कैलोरी लेते हैं। लिहाजा आपको वजन को घटाने में मदद मिलती है। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।