1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना समय पर खाने से क्‍या सच में कम हो सकता है वजन? जानिए क्या कहती है स्टडी

रोजाना समय पर खाने से क्‍या सच में कम हो सकता है वजन? जानिए क्या कहती है स्टडी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 23, 2023 01:21 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 01:21 pm IST

कई लोगों को यह भ्रम है कि अगर वह रोजाना समय पर भोजन करेंगे तो इससे उनका वजन जल्‍दी कम होगा। हालांकि ये पूरी तरह से गलत है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो यह खबर जरूर पढ़ें।

Health Tips- India TV Hindi
Health Tips Image Source : FREEPIK

आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। वजन घटाने के लिए लोग नए-नए तरीके भी आजमाते हैं। जहां कोई जमकर डायटिंग करता है तो कोई घंटों जिम में पसीना बहाता है। तो वहीं कुछ लोग नियमित समय पर खाना शुरू कर देते हैं। क्‍योंकि उनको लगता है कि ये सब करने से वह जल्‍दी पतले हो जाएंगे। इस बीच हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आया है जिसमें कहा गया है कि आप किस समय पर खाना खा रहे हैं इससे फर्क नहीं पड़ता। बल्कि फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितना भोजन कर रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

दरअसल, हाल ही में जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) का वजन कम करने की पक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ता। बता दें कि आजकल ये (इंटरमिटेंट फास्टिंग) डाइट प्लान बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। आम लोग से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस डाइट को फॉलो करते हैं। इस शोध के लिए कुल 500 से अधिक लोगों को लिया गया था। इन लोगों को 6 माह तक खाने के बारे में हर छोटी जानकारी की मॉनिटरिंग की गई। इसमें किस समय खाना खाया गया, कितनी बार खाया गया और कितना खाया गया, इन सबका रिकॉड रखा गया। 

फिर 6 महीने बाद इस शोध से सामने आया कि कितने समय के बाद खाना खाया गया,  इसका उनके वजन पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन जिन लोगों ने कम खाना खाया था उनका वजन कम हुआ। वहीं, जिन लोगों ने ज्यादा खाना खाया उनका वजन बढ़ हुआ पाया गया। हालांकि वाराडी क्रिस्टा इंटरमिटेंट फास्टिंग पर अध्धयन कर रही हैं। उनका मानना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में सिर्फ नियमित खाने से कोई असर नहीं पड़ता। अगर आप कम कैलोरी वाला खाना खाएंगे तब ही आपका वजन कम होगा। 

ये भी पढ़ें - 

शुगर लेवल हो गया है हाई, तो खाली पेट पिएं ये होममेड जूस, डायबिटीज होगा कंट्रोल

इन जादुई पत्तियों को उबालकर सुबह खाली पेट पीने से शुगर लेवल होगा कंट्रोल, कुछ ही दिन में दिखने लगेगा असर

इन कारणों से हाथ-पैर में होने लगती है झनझनाहट, भूलकर भी न करें अनदेखा वरना जकड़ लेंगी ये बीमारियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।