1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं एक मुट्ठी किशमिश, सेहत को होंगे कई फायदे

रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं एक मुट्ठी किशमिश, सेहत को होंगे कई फायदे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 13, 2021 04:46 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 01:50 pm IST

क्या आपको पता है ड्राई फ्रूट्स में शुमार किशमिश को अगर आप पानी में भिगोकर रोजाना सुबह खाएंगे तो इससे सेहत को कई फायदे होंगे। जानिए भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

 Kishmish- India TV Hindi
 Kishmish Image Source : INSTAGRAM/ NILKANTHDRYFRUITSANDSPICE

सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आपकी सेहत थोड़ी सी भी गड़बड़ होगी तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं साथ ही आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। ये तो आप सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन हेल्थ के लिए कितना जरूरी है। इनका सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं साथ ही शरीर में मजबूती भी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है ड्राई फ्रूट्स में शुमार किशमिश को अगर आप पानी में भिगोकर रोजाना सुबह खाएंगे तो इससे सेहत को कई फायदे होंगे। जानिए भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

सिर्फ धूप ही नहीं इन 5 चीजों से भी दूर होती है शरीर में आई विटामिन डी की कमी

Blood Pressure
Image Source : INSTAGRAM/ VITALITYCHIROPRACTICCENTRESBlood Pressure 

ब्लड प्रेशर की समस्या में मिलेगी राहत

अगर आपको बीपी यानी कि ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करें। किशमिश में सोडियम अच्छी मात्रा में होता है। सोडियम युक्त पदार्थों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आराम मिलता है। इसके साथ ही इस समस्या के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। 

डाइजेशन अच्छा रहता है
कई लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है। अगर आपको भी ये समस्या है तो डाइट में भीगी हुई किशमिश को शामिल करें। अगर आप सुबह उठकर भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खाएंगे तो डाइजेशन सिस्टम ठीक रहेगा। इसके साथ ही आपको पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य दिक्कतों में भी आराम मिलेगा।

नहीं खाते बैंगन तो आज से ही खाना कर दें शुरू, एक साथ कई बीमारियों से करेगा बचाव

हड्डियों को मिलती है मजबूती
हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। 100 ग्राम किशमिश में करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो कि आपके शरीर की हड्डियों को मजबूती देता है। इसलिए रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश का सेवन करें।

 Kishmish
Image Source : INSTAGRAM/FOODGURU.LK'S  Kishmish

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
अगर आप भीगी हुई किशमिश का सेवन रोजाना करेंगे तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि किशमिश में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपकी मदद करते हैं।

शरीर में बढ़ेगी खून की मात्रा
अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप अनार के अलावा किशमिश का भी सेवन करें। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है। इसकी वजह से आप एनीमिया से बचे रहेंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।