Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो हर रोज सुबह-सुबह पिएं इस बीज का पानी

ब्लड शुगर लेवल पर पाना चाहते हैं काबू, तो हर रोज सुबह-सुबह पिएं इस बीज का पानी

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 28, 2025 06:30 am IST, Updated : Feb 28, 2025 06:30 am IST

क्या आपका ब्लड शुगर लेवल भी अक्सर बढ़ जाता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में इस बीज के पानी को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल पर काबू कैसे पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ब्लड शुगर लेवल पर काबू कैसे पाएं?

क्या आप जानते हैं कि मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रेगुलरली मेथी दाने का पानी पीकर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने से पहले इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

मेथी दाने का पानी कैसे बनाएं?

पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में दो स्पून मेथी दाना डालकर इसे ढक दीजिए। आपको रात भर के लिए मेथी दाने को पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह आप इस पानी को पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट इस ड्रिंक को कंज्यूम करें। महज एक महीने तक मेथी दाने के पानी को हर रोज पिएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में कारगर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी मेथी दाने के पानी को फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने का पानी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मेथी दाने के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने का पानी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement