1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FSSAI ने दी सलाह

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FSSAI ने दी सलाह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 05:34 pm IST

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ट्वीट करके बताया कि किन फूड्स में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जिससे आप कई रोगों से दूर रहने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FASSAI ने दी सलाह- India TV Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FASSAI ने दी सलाह Image Source : INSTA/BANDIDO2005/FATCAT.ONA.RUN

कोरोना वायरस महामारी से खुद को बचाने के लिए आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में हमें ऐसी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। जिसमें विटामिन सी के साथ साथ एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में हो। इसी कारण फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ट्वीट करके बताया कि किन फूड्स में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जिससे आप कई रोगों से दूर रहने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा। जानिए इन फूड्स के बारे में।

विटामिन सी से भरपूर ये फूड्स करेंगे इम्यूनिटी बूस्ट

आंवला

आंवला को विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में  फाइबर, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ मोटापा कम करने में भी मदद करता है। 

पथरी के मरीजों को भूल कर भी नहीं खानी चाहिए ये 6 चीजें, तभी हो पाएंगे जल्दी ठीक

संतरा

संतरा में भी भरपूर मात्रा  में विटामिन सी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। 

पपीता

पपीते में विटामिन ए, सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम के साथ-साथ  कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त 

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FASSAI ने दी सलाह
Image Source : INSTAGRAM/THE_DIET_MAESTROइम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, FASSAI ने दी सलाह

अमरूद

अमरूद औषधिय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, लाइकोपिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल होती है। 

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च  में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, ए , ई के साथ-साथ  मिनरल्स और पोटैशियम पाए जाते हैं जो इम्यून की दुरुस्त रखने के साथ कई बीमारियों से आपलका बचाव करता है।

नींबू

नींबू में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही नींबू शरीर में पीएच लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है। वहीं अगर आप किडनी के स्टोन से परेशान हैं तो नींबू में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड कारगर साबित हो सकता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

रोजाना रात में भिगोकर सुबह खाएं ये 5 चीजें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट और रोग भागेंगे दूर

एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या को छूमंतर कर देगा त्रिफला, जानें कब और कितनी मात्रा में लेने से होगा फायदा

गले की खराश से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, इंस्टेंट मिलेगा आराम

गुनगुने दूध में शहद डालकर पीने के इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मिलेंगे ये फायदे, जानें पीने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।