1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डाइट में शामिल करें पालक का जूस, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी होगी तेज

डाइट में शामिल करें पालक का जूस, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी होगी तेज

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Dec 11, 2021 02:26 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 02:26 pm IST

रोजाना पालक के जूस का सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं पालक के जूस पीने के फायदों के बारे में।

spinach juice- India TV Hindi
spinach juice Image Source : FREEPIK

Highlights

  • पालक का सेवन आप सब्जी के अलावा इसका जूस बनाकर भी कर सकते हैं।
  • पालक का जूस आंखों की रोशनी के अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां खूब मिलती हैं। ये सब्जियां ना केवल सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि कुछ सब्जियों में ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इन्हीं सब्जियों में एक हरी पत्तेदार सब्जी पालक है। ये हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा हेल्दी और पौष्टिक माना जाता है। पालक का सेवन आप सब्जी के अलावा इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। रोजाना पालक के जूस का सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं पालक के जूस पीने के फायदों के बारे में।

Omicron Variant: ओमिक्रॉन से बचने के लिए बॉडी को मजबूत बनाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

इम्यूनिटी 

पालक में मिनरल्स, विटामिन, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए अपनी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। 

spinach juice
Image Source : FREEPIKspinach juice

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

पालक के जूस में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होती है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को आंखों की रोशनी बढ़ती है, उन्हें पालक के जूस का सेवन करना चाहिए।

वजन घटाने में करेगा मदद

पालक का जूस आंखों की रोशनी के अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है। पालक में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है, जो ना केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि वजन कम करने में भी सहायक है। पालक के जूस के अलावा आप पालक को रोजाना सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

Omicron Variant: ओमिक्रॉन वेरिएंट से लड़ने के लिए बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करेंगे ये घरेलू टिप्स

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगी और चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी नजर आएगा। पालक का जूस बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ऐसे बनाएं पालक का जूस

सबसे पहले पालक और पुदीने की पत्तियों को पानी से अच्छे से धो लें।

इसके बाद इन दोनों चीजों को जूस में डालकर जूस निकालें।
जब जूस निकल जाए तो उसमें पानी, भुना हुआ जीरा, काला नमक और नींबू मिलाकर रोजाना पीएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।

खाना समय से नहीं पचता तो इन आयुर्वेदिक उपायों की लीजिए मदद, सब कुछ होगा हजम

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।