1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी की चाय, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी की चाय, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 21, 2021 11:29 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 12:27 pm IST

अगर आप अपना वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो रेगुलर चाय के बजाय मेथी की चाय का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

methi tea - India TV Hindi
मेथी की चाय  Image Source : INDIA TV

मेथी बहुत से व्यंजन में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। साथ ही ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। मेथी में सोडियम, जिंक, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे मिनरल्स और विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स, प्रोटीन, स्टार्च, शुगर, फॉस्फोरिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। मेथी की चाय पीने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।अगर आप भी बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं तो मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं। 

Diabetes: अगर आपके पैर में दिख रहे ये 3 संकेत तो बढ़ा हो सकता है ब्लड शुगर लेवल

इस तरह से फायदेमंद है मेथी 

मेथी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो शुगर लेवल को मेंटेन करने में सक्षम होता है। ये बॉडी में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। ऐसे में जब आप रेगुलर चाय या कॉफी के बदले मेंथी की चाय पीते हैं तो यह मोटापा और डायबिटीज जैसी हेल्‍थ प्रोब्‍लम को कंट्रोल करने में मदद करता है।  मेथी के दाने में प्राकृतिक एंटासिड गुण होते हैं जो मेटाबॉलिक को बढ़ाने में सहायक हैं। 

मेंथी की चाय के फायदे

  • मेथी की चाय मेटाबॉलिक रेट को बढाने के साथ साथ वजन घटाने में मदद करती है।
  • मेथी की चाय पीने से हार्ट बर्न, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
  • मेथी में एंटासिड होते हैं जो शरीर में एसिड रिफ्लेक्स की तरह काम करता है।
  • पेट के अल्सर से भी छुटकारा दिलाता है।
  • इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज से राहत दिलाता है।
  • मेथी की चाय पीने से पथरी की समस्या को दूर रखने में मदद करता है।

मेथी की चाय बनाने का तरीका 

मेथी दाने को मिक्‍सी में डालकर अच्‍छी तरह से पाउडर बना लें। जब भी चाय पीने का मन करे तो गैस पर एक कप पानी चढाएं और गर्म होने पर इसमें एक चम्मच मेथी का पाउडर लें। उबाल आने पर गैस बंद करें और इसे छानकर कप में रखें। इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।  आप चाहे तुलसी की पत्तियों के साथ भी इसे उबालकर पी सकते हैं। 

पढ़े हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

फेफड़ों को हमेशा हेल्दी और मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

एसिडिटी से राहत दिलाने में सहायक हैं ये 3 चीजें, जानिए कब और कितना सेवन करने से होगा फायदा

रेगुलर पीरियड्स न होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण, छुटकारा पाने के लिए आजमाएं 4 घरेलू उपाय

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।