1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन घटाने के लिए पीएं ये जूस, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट और दिखेगा गजब का असर

तेजी से वजन घटाने के लिए पीएं ये जूस, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट और दिखेगा गजब का असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2020 06:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 06:51 pm IST

बढ़े वजन से परेशान हैं तो इस ड्रिंक का सेवन करें। इससे चंद दिनों में ही आपका वजन घटने लगेगा।

Juice- India TV Hindi
Juice Image Source : INSTAGRAM/JAMESWHITEDRINK

पेट की बढ़ी हुई चर्बी हर किसी को रह रहकर परेशान करती है। ये समस्या घर से काम करने की वजह से और भी बढ़ गई है। इसकी वजह लगातार एक जगह बैठकर काम करना और कोई भी शारीरिक कार्य न करना है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि वो डाइटिंग शुरू कर दें। अगर आप भी डाइटिंग को बेस्ट ऑप्शन मानते हैं तो ऐसा नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसा ड्रिंक बताएंगे जिसके रोजाना सेवन से आप पेट की चर्बी को घटा सकते हैं। इस ड्रिंक में वहीं चीजें मिली हुई है जिसे नाश्ते में लोगों का खाने के लिए कहा जाता है। ये दो चीजें सेब और चुकंदर है। 

रोजाना ऐसे करें जीरा का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर

जानें कैसे फायदेमंद है चुकंदर और सेब का जूस

आमतौर पर 100 ग्राम चुकंदर में कुल 44 कैलोरी होती है। जबकि सेब में कैलोरी नहीं होती है। ये दोनों ही विटामिन और खनिजों से भरपूर हैं। इसके सेवन से न केवल पेट साफ होगा बल्कि फैट भी जम नहीं पाएगा। सेब में फाइबर, विटामिन सी, नाइट्रेट्स और फोलेट होता है। ये पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं और वजन घटाने में मददगार होते हैं। 

चुकंदर और सेब का जूस बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 3 चुकंदर लें और उन्हें छील लें
  • 2 सेब लें और उसका भी छिलका हटा दें
  • नींबू का रस
  • शहद
  • पुदीने के पत्ते
  • गुड़

इस तरह बनाएं चुकंदर और सेब का जूस

पेट की चर्बी के साथ तेजी से करना है वजन कम तो रोजाना इस तरह करें मेथी का सेवन

सबसे पहले 3 चुकंदर लें और उन्हें छील लें। इसके बाद 2 सेब लें और उनका छिलका भी उतार दें। अब जूसर का जार लें और उसमें ये दोनों चीजें डाल दें। इसी जार में पुदीने की कुछ पत्तियां भी डाल दें। 

दूसरी तरफ गुड़ को पानी में थोड़ा डालकर पिघला लें। गुड़ के पिघलते ही उसे किसी बर्तन में निकालें और जूसर में जो मिक्चर बना है उसे डाल दें। अब इसमें नमक, शहद, नींबू का रस मिला दें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसे रोजाना नाश्ते के साथ पीने से पेट की चर्बी कम होगी और आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। 

नोट- डायबिटीज पेशेंट इस ड्रिंक का सेवन ना करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।