1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss Tips: शहद और लहसुन का इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो तेजी से घटेगा मोटापा, जानिए

Weight Loss Tips: शहद और लहसुन का इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो तेजी से घटेगा मोटापा, जानिए

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 09, 2022 08:13 pm IST,  Updated : Aug 09, 2022 09:09 pm IST

Weight Loss Tips: आइए जानते हैं लहसुन और शहद किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

 Weight Loss- India TV Hindi
Weight Loss Image Source : INDIA TV

Highlights

  • लहसुन और शहद सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
  • इसके सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है।

Weight Loss Tips: इन दिनों ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। ये लोग वजन कम करने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। जहां कुछ लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ खाना ही कम कर देते हैं। हालांकि बावजूद इसके उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हेल्दी और असरदार घरेलू उपाय जिन्हें अपानकर आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जी हां, और यह असरदार उपाय शहद और कच्चे लहसुन का है। आयुर्वेद में दोनों का कॉम्बिनेशन वेट लॉस में काफी कारगर माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं लहसुन और शहद किस तरह से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। 

Jamun Leaves for Diabetes: डायबिटीज में संजीवनी बूटी की तरह काम करती हैं जामुन की पत्तियां, ऐसे होता है काबू में शुगर

वजन कम करेगा लहसुन और शहद

लहसुन और शहद दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति दुरुस्त रहता है और अगर आपका पेट अच्छा रहेगा तो वजन भी तेजी से कम होगा। ये दोनों वजन कम करने के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खों में से एक हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व वजन घटाने में मददगार होते हैं। लहसुन और शहद के सेवन से न केवल वजन कम होता है बल्कि इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Diabetes: खाना खाने के बाद ये काम करने से डायबिटीज होगी कंट्रोल, आप भी आज़माएं

वजन कम करने के लिए यूं करें लहुसन और शहद का इस्तेमाल

  • पहले लहसुन की कुछ कलियां लेकर इनका छिलका हटा लें। 
  • उसके बाद शहद लें। 
  • अब एक जार में लहसुन डाल दें।
  • फिर इसके ऊपर शहद डालें।
  • जब शहद और लहसुन अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो जार को टाइट बंद करके रख दें।
  • उसके बाद इसमें से नियमित रूप से एक लहसुन सुबह खाली पेट सेवन करें।
  • इससे वजन कम हो सकता है।
  • हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि एक दिन में एक लहसुन से ज्यादा ना खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, नॉनवेज से बनाएं दूरी फिर देखें रिजल्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।