बच्चे हो या बड़े आजकल के समय में खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के साथ गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसके कारण छोटी उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ रहा है। अगर आपके घर में भी कोई बच्चा या फिर किसी वयस्क की आंखों की रोशनी कम है। तो स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज।
स्वामी रामदेव के अनुसार आंखों की ठीक से देखभाल न करना या फिर आनुवांशिक रूप से भी आंखों में चश्मा लग जाता है। ऐसे में योग काफी कारगर साबित हो सकता है। इसलिए रोजाना हर योगासन को कम से कम 5 मिनट जरूर करे। इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते हैं।
बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रखेंगे ये योगासन, तेजी से बढ़ेगी एकाग्रता
शीर्षासन
सर्वांगासन
अनुलोम विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 15 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंग के बीच में रोजाना 5 मिनट दबाएं।
डायबिटीज को जड़ से खत्म करेगा ये होममेड आयुर्वेदिक जूस, कुछ ही दिनों में छूट जाएगी इंसुलिन
संपादक की पसंद